फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish: बुध और गुरु होने जा रहे मार्गी, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

Sun, 17 Oct 2021 01:03 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गुरु और बुध हो रहे हैं मार्गी - फोटो : self
ज्योतिष के अनुसार हमारे भाग्य के अनुसार ग्रह में परिवर्तन होता रहता है। हमारे ग्रह की वजह से हमारे राशियां प्रभावित होती है क्योंकि जब भी ग्रह और नक्षत्र में परिवर्होतन होता है तो उनका सीधा असर हमारी राशि पर पड़ता है। ग्रह  को शांत करने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं। शनि वक्री से मार्गी हो चुके हैं। अब गुरु और बुध भी अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को यानी एक ही दिन ये दोनों मार्गी होंगे। बृहस्पति (गुरु) मकर राशि में तो बुध कन्या राशि में अपनी सीधी चाल शुरू करेंगे। दोनों ग्रहों के मार्गी होने का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को सेहत और धन मामले में सावधानी बरतनी होगी तो कुछ जातकों को इस चाल से लाभ मिलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

2 of 4
aries - फोटो : aries
इन राशियों को मिलेगा धन लाभ 
मेष राशि:
इस राशि वालों के लिए ग्रहों की ये चाल लाभकारी साबित हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शरीर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा रहेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। थोड़ा खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। जो जातक नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि
मिथुन राशि:
गुरु और बुध के मार्गी होने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। बिजनेस जातकों के लिए भी तरक्की भरा समय है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि:
ये समय आपके लिए सफलता भरा रह सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी भी काम में आपको सगे संबंधियों का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। पैसों की आवाजाही बनी रहेगी। इस अवधि में लाभ प्राप्त करने के कई मौके हाथ में आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें