फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होते हैं मई माह में जन्मे लोग, जानिए उनका स्वभाव और गुण-दोष

Sat, 02 May 2020 01:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : Social Media
जिस माह में व्यक्ति जन्म लेता है वह महीना उस व्यक्ति के बारे में कई राज खोलता है। वह व्यक्ति के गुण-दोषों के बारे में भी बताता है। इसी प्रकार जिन लोगों का जन्म मई माह में होता है उन लोगों की कल्पना शक्ति बेहद ही प्रबल होती है। इस माह में जन्म लेने वाले लोग विचारवान होते हैं। आपके विचारों में स्पष्टता साफ देखी जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
मई माह में जन्मे लोग पार्टी में अक्सर आकर्षण का केन्द्र होते हैं और इन्हें खुद को चर्चा में रखना भी पसंद है। आप जोशीले होते हैं और अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनते हैं। आप महत्वाकांक्षी होते हैं और सपने देखना आपको पसंद है। आप जल्दी ही एक प्रकार के काम से ऊब जाते हैं। बंधकर या किसी के दबाव में काम करना आपकी फितरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
शीघ्र गुस्सा हो जाना, जिद्दीपन और कठोर दिल का होना ये आपके नकारात्मक पहलू होते हैं। कई बार ये नकारात्मक पहलू आपकी तरक्की के दुश्मन बन जाते हैं। जीवन में कामयाबी पाने के लिए आपको अपने नकारात्मक पक्ष पर कार्य करना होता है जब आप इन पर जीत जाते हैं तो आपको मंजिल आपको मिल जाती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिन लोगों का मई माह में जन्म होता है। वे प्रेम जीवन में बड़े ही रोमांटिक होते हैं। दरअसल इस माह में जन्म लेने वाले लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है जो प्रेम और काम-वासना का प्रतीक होता है। हालांकि अपने से अपोजिट सेक्स के लोगों से ये जल्दी नहीं घुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SELF
साहित्य और कला में आपकी रुचि देखने को मिलती है। इसके साथ ही पेंटिंग, डांसिंग और सिंगिंग करना आपको पसंद है। इस माह में जन्म लेने वाले सिनेमा, नाटक, कला, प्रॉपर्टी डीलिंग, मीडिया, बैंकिंग सेवा आदि क्षेत्रों अपना करियर बनाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें