फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए करें मंत्र जाप, मिलने लगेंगे शुभ परिणाम

Wed, 29 Apr 2020 04:05 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
धार्मिक पुराणों में मंत्र जप का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। आज हम आपको 9 ग्रहों के मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनका जप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख- शांति का अनुभव होता है। आइए, आज जानते हैं 9 ग्रहों के 9 मंत्र...
 
विज्ञापन

2 of 10
सूर्य देव
सूर्य का मंत्र 
  • ऊँ सूर्याय नम:। 

सूर्य को जल अर्पित करते समय भी आप ये मंत्र बोल सकते हैं। नित्य सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जप करें। 

इस मंत्र का जप करने से जीवन में सुख- शांति बनी रहती है। एकाग्रता बढ़ती और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
 
विज्ञापन

3 of 10
चंद्र का मंत्र  
  • ऊँ सोमाय नम:। 

चंद्र देव के इस मंत्र का जप करने से मानसिक शांति का अनुभव होता है।

4 of 10
मंगल का मंत्र
  • ऊँ भौमाय नम:। 

अगर भूमि से संबंधीत बाधाएं चल रही हैं तो मंगल देव का यह मंत्र बड़ा ही लाभकारी साबित होता है। इस मंत्र का जप करने से भूमि से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 10
बुध का मंत्र 
  • ऊँ बुधाय नम:। 

बुध देव के इस मंत्र का जप करने से शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में सफलता हासिल होती है।
विज्ञापन

6 of 10
गुरु का मंत्र
  • ऊँ बृहस्पतये नम:। 

बृहस्पति देव के इस मंत्र का जप करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है। 
विज्ञापन

7 of 10
शुक्र मंत्र 
  • ऊँ शुक्राय नम:। 

शुक्र देव के इस मंत्र का जप करने से पति-पत्नी के बीच का तनाव कम होता है और प्रेम बढ़ता है।

8 of 10
शनि देव का मंत्र 
  •  ऊँ शनैश्चराय नम:। 

शनि देव के इस मंत्र का जप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन से समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं।  

9 of 10
राहु का मंत्र 
  • ऊँ राहवे नम:। 

राहु के इस मंत्र का जप करने से जीवन में तनाव नहीं रहता है।
 
विज्ञापन

10 of 10
केतु का मंत्र
  • ऊँ केतवे नम:। 

केतु के इस मंत्र का जप करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है और पारिवारिक कलह भी नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें