Mars Transit 2021: मंगल ग्रह 20 जुलाई को अपनी राशि बदल रहे हैं। ये कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 6 सितंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। साथ ही मंगल ग्रह को भूमि पुत्र कहा जाता है। मंगल ग्रह भूमि, लाल रक्त, सैन्य शक्ति, युद्ध और क्रोध आदि का कारक है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं। ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल ग्रह कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं। सिंह राशि में मंगल के गोचर से कुछ विशेष राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां इस प्रकार हैं-
विज्ञापन
2 of 7
मेष राशि
- फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
मंगल का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। इस अवधि में परिजनों के बीच आपसी मतभेद बना रहेगा, जिससे गृह क्लेश की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। प्रेम जीवन में भी आपको परेशानियां आएंगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
3 of 7
कन्या राशि
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि
इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। इस समय फिजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए यह अवधि चुनौतीपूर्ण होगी। इस समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 7
वृश्चिक राशि
- फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि
आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अचानक से आपकी सेहत खराब हो सकती है। माता जी की सेहत का भी ध्यान रखें। हालांकि कुछ मामलों के लिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्य-व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
मकर राशि
- फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि
यह अवधि आपके लिए शुभ नहीं होगी। खासकर वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। परिवार में कुछ समस्याएं आएंगी, जिन्हें लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आर्थिक लेनदेन सावधानी से करें।
विज्ञापन
6 of 7
कुंभ राशि
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि
वैवाहिक जीवन में परेशानियां आएंगी। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से उन परिस्थितियों को संभाल लेंगे। इस समय आपके स्वभाव में क्रोध देखा जा सकता है। गुस्से पर काबू रखें और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। ऑफिस में सहयोगी आपके लिए संकट बन सकता है।
आर्थिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। इस समय आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही घरवालों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस समय शत्रु आप पर हावी रहने की पूरी कोशिश करेंगे।