शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्रमंथन के समय हुई थी। जिसके बाद ये भगवान श्री हरि विष्णु की सेवा में लग गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार जल से उत्पत्ति होने के कारण एक स्थान पर ठहरना इनका स्वभाव नहीं है इसलिए ये चंचला भी कहलाती हैं। सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। मनुष्य तो क्या देवी-देवताओं को भी मां लक्ष्मी से ही वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे व मां लक्ष्मी उसके घर वास करें। जिसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे किसी प्रकार से रूपये-पैसों व भौतिक सुखों की कमी नहीं रहती है, इसलिए लोग तरह-तरह से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अनुष्ठान आदि करते हैं। यदि आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय कर सकते हैं। धन के देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं।