फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किताब: जीवनसाथी का साथ और खोया प्यार पाने के लिए करें ये उपाय

Tue, 16 Feb 2021 11:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किसी से प्यार करना हर व्यक्ति के जीवन में एक अलग एहसास होता है। हर व्यक्ति मनचाहा प्यार पाना चाहता है, लेकिन जीवन कभी-कभी परिस्थितियां इतनी विपरीत हो जाती हैं कि जिसके कारण कई बार लोगों को अपना प्यार खोना पड़ता है या रिश्तें में दरार आने लगती है। हर रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास करना बहुत आवश्यक होता है। तभी व्यक्ति अपना मनचाहा प्यार या रिश्ते को मजबूत बनाए रख सकता है। अपने प्यार को पाने और रिश्ते को मजबूत बनाने के प्रयास के साथ आप कुछ उपायों को भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लाल किताब के उपाय, जिनसे आपके प्रेम की रूकावटे होंगी दूर और जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर साथ....
 
विज्ञापन

2 of 4
गाय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
यदि आप अपना प्रेम प्राप्त करना चाहते हैं या फिर अपने जीवन साथी से अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो भूरी और काली गाय की सेवा करें। यदि आप सक्षम हैं तो किसी ब्राह्मण को सफेद गाय का दान करें। इससे न केवल आप प्रेमी/प्रेमिका या जीवन साथी का साथ पा सकते हैं बल्कि आपके जीवन की सभी बाधाएं भी दूर होती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
लाल किताब के अनुसार कच्चे आलू लेकर से उसे पीला करके किसी काली गाय को खिलाएं। यह उपाय आपको पूरे 43 दिनों तक लगातार करें। ध्यान रखें कि इन 43 दिनों तक आप स्वयं गुड़ का सेवन न करें और मन में मनोकामानापूर्ति के लिए अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति बनाएं रखें।
विज्ञापन

4 of 4
लाल किताब के उपाय करते समय रखें ये सावधानियां(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst
लाल किताब के उपाय करते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • लाल किताब के उपाय केवल हित के लिए करें।
  • उपाय करते समय मन में सात्विकता और दृढ़ विश्वास बनाएं रखें।
  • उपाय करने के दौरान किसी भी नशीली चीज या फिर मांसाहारी चीजों का सेवन न करें।
लाल किताब के उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना जाते हैं, इसलिए इसके उपाय करते समय आपको सावाधानियां बरतने के साथ मन में अच्छी भावना रखना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें