फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के बोलने का तरीका बताता है कैसा है उसका असली स्वभाव

Tue, 23 Feb 2021 01:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : wikiHow
सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों के आकार, रंग, निशान और उसके लक्षणों का अध्ययन करके व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है। यह अत्यंत ही प्राचीन विधा है, जिसपर लोग काफी सालों से विश्वास करते आ रहे हैं। इसी तरह से हम सब के बोलने, बात करने का तरीका अलग-अलग होता है। आप भले ही इसपर कोई विशेष ध्यान न देते हो लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के बोलचाल का तरीका उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। किसी भी व्यक्ति के बाते करने के तरीके से आप जान सकते हैं कि उसका असली स्वभाव कैसा है वह अंदर से किस स्वभाव का है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह बात करने वाले लोग किस स्वभाव के होते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
बहुत जल्दी-जल्दी स्पष्ट न बोलने वाले
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो लोग बहुत तेजी से जल्दी-जल्दी बोलते हैं और अपनी कोई भी बात स्पष्ट लहजे में बात नहीं करते है, ऐसे लोग अपने मन में न ही कुछ छिपाकर रख पाते हैं और न ही कोई बात स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं। ऐसे में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे लोग विश्वास के पात्र नहीं माने जाते हैं। इनपर पूरी तरह आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अपेक्षाकृत ऊंचे स्वर में बोलने वाले
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो लोग दूसरों की अपेक्षा ऊंचे स्वर में बात करते हैं, और उनकी आवाज अपेक्षाकृत तेज होती है। ऐसे लोगों का स्वभाव हठी होता है। ये लोग जिद्दी किस्म के होने के साथ अपनी राय दूसरों पर थोपना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों का ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहते हैं।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कर्कशतापूर्ण बोलने वाले बोलते वाले 
जो लोग हमेशा कर्कशतापूर्ण बोलते हैं और बोलते समय उनके शब्द टूटे हुए से लगते हैं, तो ऐसे लोग झगड़ालू प्रवृति के होते हैं। कर्कश वाणी बोलने का कारण व्यक्ति के अंदर छिपी पीड़ा भी होती है।
विज्ञापन

5 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
दहाड़ कर बोलने वाले
जिन लोगों की आवाज आराम से बात करते हुए भी दहाड़ती और घुर्राने जैसी प्रतीत होती है, ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग गंभीर और संयमी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग गहन अध्ययन करना पसंद करते हैं। इसी कारण ये लोग विद्वान होते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst
गंभीर रूप से बात करने वाले
जिन लोगों की आवाज में बात करते समय गंभीरता और संतुलन झलकता है, वे लोग अपने कार्यों और कर्तव्यों को लेकर जिम्मेदार होते हैं। ये लोग अपने कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करते हैं और समाज के हित में भी कार्य करने में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सामान्य से तेज आवाज में बोलने वाली स्त्री
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की आवाज सामान्य से काफी तेज होती है तो ऐसी स्त्री में अहंकार की भावना होती है लेकिन इसके साथ ही इनमें अनुशासन और नेर्त्वक क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। ये अपने परिवार को भी नियंत्रण और अनुशासन में रखती हैं। बात इनके कार्यों की जाए तो ये उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन होती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बहुत ही धीमे दबे हुए स्वर में बोलने वाले
जो लोग बहुत ही धीमे और दबे हुए स्वर में बोलते हैं और अपनी बात स्पष्ट रूप से नहीं रखते हैं, ऐसे लोगों में कहीं न कहीं आत्मविश्वास और बुद्धि की कमी होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग कमजोर इच्छाशक्ति और धूर्त स्वाभाव के होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें