फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि के लोग होते हैं बेहद शातिर, राशि से जानें लोगों का स्वभाव

Wed, 05 Feb 2020 05:55 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
राशि चक्र - फोटो : rashifal
आकाशीय क्रांति वृत में पड़ने वाला तारों का समूह राशि-चक्र कहलाता है। ये 27 नक्षत्रों और नौ ग्रहों की एक पट्टी है, जो बारह राशियों में विभाजित है। प्रत्येक राशि की अपनी विशेषता है। इन्ही राशियों के आधार पर हमारी राशि पड़ती है। मनुष्य के जन्म के समय जब चंद्र ग्रह जिस भी राशि में उपस्थित होता है वह हमारी चंद्र राशि कहलाती है। वैदिक ज्योतिष में लग्न राशि की अपेक्षा चंद्र राशि को अधिक महत्व दिया गया है। चंद्र राशि से व्यक्तियों के स्वभाव, व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष
यह मंगल की राशि है। मेष राशि वाले स्वतंत्र विचार के होते हैं। ये पराक्रमी और साहसी होते हैं। ये अपनी बातों को बेबाकी से रखते हैं। हालाँकि ये क्रोधी और आक्रमक स्वभाव के होते हैं। इन्हें गुस्सा जल्दी आता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष
यह शुक्र ग्रह की राशि है। वृष राशि वाले शांत स्वभाव के होते हैं। इस राशि वाले धन संपत्ति और प्रसिद्धि के लिए लालायित रहते हैं। इन्हें अपने दायित्व और कर्तव्यों का पूरा अहसास होता है। ये अंतर्मुखी और विश्वासपात्र होते हैं।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन
बुध ग्रह इस राशि का स्वामी है। इस राशि के लोग बहुभाषी और चतुर होते हैं। ये अपनी संवाद कला से ज्ञानी लोगों को भी पछाड़ देते हैं। हालांकि ये द्वि-स्वभाव के होते हैं। इसलिए इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क
चंद्रमा इस राशि का स्वामी है। कर्क राशि वाले मन के सच्चे होते हैं। ये दिखने में सुंदर होते हैं। कुशल कूटनीतिज्ञ और अपनों को प्यार करने वाले होते हैं। हालांकि थोड़े अभिमानी होते हैं और यही इनका नकारात्मक पहलू होता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह
यह सूर्य ग्रह की राशि है। सिंह राशि के जातक अच्छे लीडर होते हैं। ये जन्म से नेतृत्व क्षमता के धनी होते हैं। सिंह राशि वाले एक राजा की तरह जीवन बिताने वाले होते हैं। इनमें गजब का साहस और ऊर्जा होती है। हालांकि अंहकार और क्रोध इनका नकारात्मक पक्ष होता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या
बुध ग्रह इस राशि का स्वामी है। कन्या राशि वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर राई का पहाड़ बनाने वाले होते हैं। ये स्वभाव से थोड़े नकचड़े, आलोचक एवं रूढ़िवादी होते हैं। ये अपनी भावनाओं को दबाकर रखते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला
यह शुक्र ग्रह की राशि है। तुला राशि वाले आकर्षक और अंतर्मुखी होते हैं। ये अच्छे कूटनितिज्ञ होते हैं। ये हमेशा महंगी और उत्तम क्वालिटी की चीजों को पसंद करते हैं। बहसबाज़ी और विचारों के द्वंद ये अक्सर मात खा जाते हैं। प्रेम और रोमांस के मामले में सक्रिय रहते हैं।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
यह मंगल की राशि है। वृश्चिक राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये अपनी भावनाओं को छुपाकर रखते हैं, इसलिए इन्हें समझना थोड़ा कठिन होता है। ये क्रोधी, उत्साही और पराक्रमी होते हैं। 

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु
इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। धनु राशि के जातक ज्ञानी होते हैं। इस राशि वाले ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार होते हैं, हालाँकि वे इसके साथ-साथ अधिक ग़ुस्से वाले और आक्रामक भी होते हैं। प्रोफ़ेशन क्षेत्र में ये अच्छे अध्यापक एवं दार्शनिक होते हैं।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर
शनि ग्रह मकर राशि का स्वामी है। इस राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। अपनी बाचाल प्रवृत्ति के कारण ये चर्चा में आते हैं। अपनी ज़िम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ
कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातक धीमी चाल के होते हैं। लेकिन ये तार्किक, बुद्धिमान और चतुर स्वभाव के होते हैं। स्वभाव से ये मितभाषी ज़रुर होते हैं, लेकिन ये दोस्त आसानी से बना लेते हैं। समाज कल्याण के लिए कुंभ राशि के जातक सदैव आगे रहते हैं। हृदय से ये दयालु होते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन
इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। मीन राशि के वाले ईमानदार और दयालु स्वभाव के होते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनके विचारों में स्पष्टता और तार्किकता नजर आती है। ये अपने आस-पास के लोगों का पूरा ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें