फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके जन्म का महीना खोलता है आपके प्रेम जीवन के कई राज

Wed, 22 Jul 2020 06:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हम जिससे प्रेम करते हैं उसके बारे में सब कुछ जानने की इच्छा रखते हैं। लेकिन प्यार एक ऐसा अहसास है जो बिना कुछ सोचे-समझे किसी से भी हो जाता है, लेकिन जन्म के माह से आप यह जान सकते हैं कि आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी। साथ ही अपने पार्टनर के बारे में भी जान सकते हैं, जिससे अपनी लव लाइफ को एक सही दिशा दे सकते हैं। जानते है किस माह में जन्मे व्यक्ति की लव लाइफ कैसी होती है।

विज्ञापन

2 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी माह
जिनका जन्म जनवरी महीने में होता है, उन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है, जिसकी वजह से इनके विपरीत लिंग के लोग बहुत आसानी से इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग अपने प्यार का इजहार बहुत ही रोमांटिक तरह से करते हैं। ये प्यार जताने के मामले में भी पीछे नहीं रहते हैं, अपने पार्टनर के सामने प्यार जताने का कोई मौका नहीं जाने देते हैं। ये अपने पार्टनर की एक मुस्कुराहट के लिए अपना कुछ करने को तैयार रहते हैं। इन लोगों को एडवेंचर बहुत पसंद होता है। इनकी सेक्स लाइफ भी बहुत अच्छी रहती है।

विज्ञापन

3 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फरवरी माह
फरवरी माह जो कि प्यार के लिए जाना जाता है इस माह में जन्मे लोग प्यार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार होते हैं। रिश्तों को अहमियत देने वाले होते हैं। ये लोग अपनी ही तरह सोच रखने वालों के साथ प्यार में पड़ते हैं। अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं। इसलिए आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी होती है। प्यार के मामले में उत्साही होते हैं। आपको नई-नई चीजें सीखना और करना बहुत पसंद होता है। ये जो चाहते हैं, उसको पाकर ही दम लेते हैं।

4 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मार्च के महीने में जन्मे लोगों की लव लाइफ
इस माह में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी समस्या रहती है कि ये लोग हमेशा बस प्यार में ही रहना चाहते हैं और अपने पार्टनर में कई अलग-अलग गुण चाहते हैं। इस वजह से ये किसी एक के साथ ज्यादा समय तक नहीं रह पाते हैं। इनका ये रवैया रिलेशन में परेशानियां पैदा करता है। इनकी लव रिलेशनशिप किसी के साथ ज्यादा नहीं चल पाती है।

विज्ञापन

5 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अप्रैल माह में जन्मे लोगों की लव लाइफ
जिन लोगों का जन्म अप्रैल के महीने में होता है, उन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए एफर्ट भी लगाते हैं, लेकिन वहीं कई बार इनका स्वभाव ईर्ष्यालु हो जाता है। इनकी सबसे बड़ी कमी होती है कि ये लोग कई बार दूसरो में कमियां ढूंढने लगते हैं जिसके कारण इनके रिश्ते पर असर पड़ने लगता है।

विज्ञापन

6 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मई के माह में जन्में लोगों की लव लाइफ
मई माह में जन्मे लोग बहुत ही जल्दी किसी के प्यार में पड़ जाते हैं। ये लोग अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाते हैं। लेकिन जिससे प्यार करते हैं, उसी से कमिटेड रहते हैं और अपने रिश्तें को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। शादी का रिश्ता इनके लिए बहुत अहमियत रखता है ये लोग अपने पार्टनर के गिफ्ट बगैरह देते रहते हैं और उनकी तारीफ करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। ये लोग अपने शादी के रिश्तें को निभाने के लिए अपनी तरफ से पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।

 

विज्ञापन

7 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

जून महीने में जन्में लोगों की लव लाइफ
जून के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के लिए प्यार बहुत अहमियत रखता है। ये लोग बहुत भावुक होते हैं और अपने पार्टनर को लेकन केयरिंग होते हैं। ये लोग अपने प्यार का इजहार करने में भी आगे रहते हैं। ये लोग पार्टनर के साथ प्यार में खो जाना चाहते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए एक ऐसा इनवायरमेंट बनाना चाहते हैं जिसमें ये और उनका पार्टनर एक दूसरे के साथ खुश रह सकें।

8 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर

जुलाई के महीने में जन्में लोगों की लव लाइफ
जुलाई के महीने में जन्में लोग अपने प्यार को जता नहीं पाते हैं। ये अपने पार्टनर को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं। जिसकी वजह से इनकी लव लाइफ में परेशानियां आती हैं। लेकिन प्यार के मामले में लोग भावुक होने के साथ संतुष्ट भी रहते हैं। इनकी सेक्स लाइफ सामान्य रहती है लेकिन किसी के भी साथ रिलेशन में जाने के लिए इनका उससे भावनात्मक रुप से जुड़े होना आवश्यक होता है। क्योंकि ये जिसके भी साथ जुड़ते हैं उसके साथ अपने रिश्तें को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

9 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगस्त माह में जन्में लोगों की लव लाइफ
अगस्त के महीने में जन्मे लोग जिससे प्यार करते हैं उसी के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं। अगर इनका पार्टनर किसी और से बात करें तो इन लोगों में बहुत जल्दी जलन की भावना आ जाती है। लेकिन ये लोग जिससे भी प्यार करते हैं उसको उसकी खूबियों और कमियों के साथ अपनाते हैं। ये लोग अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। ये दूसरों को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं, इनके स्वभाव की यही बात इनके अपने पार्टनर के और ज्यादा पास ले जाता हैं।

10 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर

सितंबर माह में जन्मे लोगों की लव लाइफ
सितंबर माह में जन्मे लोग अपने पार्टनर की केयर तो करते हैं, लेकिन प्यार को लेकर प्रैक्टिकल सोच रखते हैं। ये अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रखते हैं। ये लोग अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं। जिससे इनकी लव लाइफ में परेशानियां होती हैं। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन कभी जताते नहीं हैं। ये प्यार और रोमांस के मामले में बहुत पैसनेट होते हैं। लेकिन ये सेक्सुअल रिलेशनशिप में उसी के साथ जाते हैं जिससे बहुत ज्यादा भावनात्मक रुप से जुड़े हो।

11 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर

अक्टूबर महीने में जन्में लोगों की लव लाइफ
इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली होता है। जिसकी वजह से लोग इनकी तरफ आसानी से खींचे चले जाते हैं, ये अपनी भावनाओं को तो बहुत जल्दी जाहिर कर देते हैं और जल्दी ही किसी पर विशवास नहीं कर पाते हैं,लेकिन वहीं दूसरी तरफ इनका पार्टनर इनसे ज्यादा ही उम्मीदें रखता है, इस वजह से इनके रिलेशन में परेशानियां आती है।

12 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर

नबंवर माह में जन्में लोगों की लव लाइफ
नबंवर माह में जन्मे लोगों को अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है, ये एक आदर्श पार्टनर की तलाश में रहते हैं इसलिए ये लोग जल्दी ही किसी के प्यार में नहीं पड़ते हैं। ये लोग मूडी स्वभाव के होते हैं, इन लोगों को प्राइवेसी पसंद होती है। इन लोगों को डेटिंग बगैरह करना ज्यादा पसंद नहीं होता है। इसलिए इनकी लव लाइफ में मुश्किलें आती हैं। प्यार के मामले में ये लोग ज्यादा जल्दबाजी नहीं करते हैं। इनकी सेक्स लाइफ बहुत अच्छी रहती है क्योंकि ये लोग काफी रोमांटिक होते हैं। अपने पार्टनर पर पूरा अधिकार दिखाते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर महीने में जन्में लोगों की लव लाइफ
इन लोगों की पर्सनैलिटी बहुत ही दिलकश होती है। जिसकी वजह से लोग बहुत जल्दी इनके करीब आ जाते हैं। लेकिन ये लोग अपने पार्टनर के लिए ईमानदार होते हैं। और बहुत अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। इनकी लवलाइफ शानदार होती है। ये लोग काफी क्रिएटिव किस्म के होते हैं। लेकिन अपने पार्टनर को लेकर प्रोटेक्टिव होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें