फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह में जन्मे लोग होते हैं ऐसे, इनकी ये विशेषताएं बनाती हैं इन्हें खास

Thu, 02 Apr 2020 11:31 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अप्रैल में जन्मे लोगों का स्वभाव - फोटो : Social Media
हर व्यक्ति का अपना स्वभाव और रंग रूप होता है। उसके अंदर गुण और दोष का समावेश होता है। आज हम जानेंगे कि अप्रैल माह में जिन लोगों का जन्म होता है। उन लोगों का स्वभाव कैसा होता है और उनके अंदर क्या गुण-दोष होते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से..
विज्ञापन

2 of 7
Rafting Kullu
जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है वे जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिस चीज को मन में ठान लेते हैं। उसे पूरा करके ही मानते हैं। हालांकि इस माह में जन्म लेने वाले साहसिक कार्यों में दिलचस्पी रखते हैं। जहां तक शारीरिक रूप रचना की बात है तो इसमें आप खूबसूरत होते हैं। ये लोग अपने रंग-रूप का ज्यादा ध्यान रखते हैं। अपने रंग-रूप को संवारने पर ये ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए ये लोगों को अपनी ओर अधिक आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
romance
मित्र मंडली में इनका अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है। आप दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, साथ ही रिश्तेदार भी इन्हें बेहद चाहते हैं। वहीं इनके प्रेम जीवन की बात करें तो ये रोमांस करने में आगे होते हैं। अपने पार्टनर को रिझाना इन्हें भलीभांति आता है। 

4 of 7
कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह में जन्म लेने वाले कला के प्रति समर्पित होते हैं। ये स्वयं ही किसी कला में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। इनमें नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा प्रबल होती है। इसलिए ये जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और नयापन इन्हें अच्छा लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
relationship - फोटो : Pixabay
लेकिन इनका दोष ये है कि ये लोग दूसरों की जिंदगी में हस्तक्षेप करने से बाज नहीं आते हैं। यही दोष इनका इनके लिए कभी-कभार समस्या पैदा कर देता है। दूसरों से इनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं, जिनको संवारने में काफी वक्त लगता है।
विज्ञापन

6 of 7
साहसिक कार्य - फोटो : amar ujala
ये बड़े जुनूनी होते हैं। हालांकि इनका जुनून दोनों ही रूपों में होता है। ये सकारात्मक कार्यों के लिए भी होता है और नकारात्मक चीजों के लिए भी। स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति आदि क्षेत्र में ये अधिक कामयाब होते हैं। ये लोग जहां भी रहते हैं सभी इनके साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रकृति लवर - फोटो : amar ujala
इनकी एक खास बात ये है कि ये लोग अपने जीवन में ऊबाऊ भाव को नहीं आने देना चाहते हैं। इसलिए साहसिक कार्यों को अपने जीवन में जरूरी मानते हैं। आप कभी-कभी प्रकृति के करीब पहुंच जाते हैं। नेचर से इनका गहरा लगाव होता है और उसमें घुल-मिल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें