फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Transit 2021: जून में केतु का नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशि वालों को होगा भारी नुकसान

Thu, 11 Feb 2021 03:41 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
केतु गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
केतु को अशुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि केतु हमेशा अशुभ फल ही देता है, बल्कि इसके शुभ-अशुभ परिणाम इसकी परिस्थिति पर आधारित होते हैं। यदि केतु देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बनाता है तो यह जातक के लिए राजयोग होता है। कुंडली में केतु के बली होने से जातक के पैर मजबूत होते हैं जबकि अशुभ, पीड़ित या कमजोर होने पर व्यक्ति को पैरों में दर्द, कमजोरी की शिकायत बनी रहती है। 

ज्योतिष में केतु को अध्यात्म, वैराग्य, मोक्ष, गूढ़ विज्ञान और तांत्रिक विद्या का कारक माना जाता है। वर्तमान में केतु ग्रह वृश्चिक राशि में स्थित है और इस साल यह इसी राशि में रहेगा। हालांकि जून में केतु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस समय केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में हैं, जो बुध ग्रह का नक्षत्र है और 2 जून को केतु अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिसके स्वामी शनिदेव हैं। केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। ध्यान रहे, नए वर्ष में आपको चोट भी लग सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और सेहत से जुड़ी समस्या को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
जब केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, उस समय आपको प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा में कामयाबी मिलेगी। वहीं अनुराधा नक्षत्र में जानें से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। अपनी सेहत ध्यान रखें। आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
आपको अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर ध्यान रखना होगा। हालांकि अगर कोर्ट कचहरी में आप किसी केस का सामना कर रहे हैं तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अच्छा गुजरेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
आपकी संतान को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य के भरोसे न बैठें। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपको माता जी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपके सुखों में कमी आ सकती है। प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन है तो आप नए साल में यह कार्य कर सकते हैं। आपके जीवन-साथी के लिए भी ये समय चुनौतियों से भरा रहने वाला है। उन्हें कार्य-क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कार्य-क्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। आप अपने प्रभाव से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे और इससे आपको आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है। अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए ये सबसे बेहतरीन समय साबित हो सकता है।

8 of 13
राशि
तुला राशि
आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से आपको लाभ मिलने की संभावना है। शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से आप सफल होंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
आपको मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। बोलते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। स्वास्थ सम्बन्धी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक रूप से भी ये समय आपके लिए चुनौती-पूर्ण रहने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपके खर्चों में अत्यधिक खर्चा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। व्यापार में आपको लाभ की कमी रह सकती है। काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा के योग बन सकते हैं।

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर अपने विरोधियों पर हावी होने में कामयाब होंगे। किसी तरह के वाद-विवाद में आपको जीत मिलने के भी योग हैं। आपको धन लाभ भी हो सकता है। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपकी राह में परिस्थितियां आसान नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। इस साल ऑफिस में आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उनके कुचक्र से बचने की आवश्यकता होगी। सेहत पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
केतु के प्रभाव से आपको मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। हालांकि आपकी आमदनी बढ़ेगी। लेकिन आमदनी के साथ-साथ आपके खर्चों में भी इजाफा होगा। पिताजी की सेहत पर बिगड़ सकती है। ध्यान देना होगा। नए साल में आप समय निकाल कर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसा कार्य न करें जिससे आपके मान सम्मान में कोई कमी आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें