फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Gochar 2022: केतु का नए साल पर होगा तुला राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा इस गोचर का प्रभाव

Mon, 27 Dec 2021 03:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Ketu Gochar 2022 - फोटो : self
Ketu Gochar 2022: नववर्ष 2022 के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। साल 2021 की तरह ही साल 2022 में भी कई सारे ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। और इस बार इसमें केतु ग्रह भी शामिल है। हालांकि राहु और केतु छाया ग्रह माने जाते हैं लेकिन फिर भी इनका गोचर बहुत से शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आता है। बात करें केतु ग्रह की तो केतु को प्रभाव का ग्रह कहा जाता है, यह किसी भी जातक को स्वयं कोई भी स्वतंत्र परिणाम नहीं देता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह माना जाता है कि केतु किसी भी जातक की कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है, जातक को उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देता है। साथ ही, किसी जातक की जन्म कुंडली में केतु का प्रभाव अन्य सात ग्रहों यानी कि सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शनि, शुक्र, बृहस्पति और बुध की युति और दृष्टि पर निर्भर करता है। केतु अन्य ग्रहों की ही तरह अपनी दशा अवधि में जातकों को परिणाम देता है। इस ग्रह को अलगाव का ग्रह भी माना जाता है क्योंकि इसके प्रभाव में जातक सांसारिक सुखों से मोह भंग होने लगता है।  इस वर्ष केतु वृश्चिक राशि से 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:18 बजे पर शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर करेगा। आइये जानते हैं राशि अनुसार 2022 केतु गोचर क्या परिणाम लाएगा। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि-  मेष राशि के जातकों के लिए केतु आपके जीवन में थोड़ी परेशानी ला सकती है। इस गोचर के दौरान यदि आप सट्टा बाज़ार (शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट इत्यादि) में निवेश करते हैं तो आपको इसमें हानि होने की आशंका है। इस दौरान किसी भी प्रकार के उद्यम में ख़ुद को शामिल न करें। यदि आप किसी साझेदारी के व्यवसाय में हैं तो इस दौरान आपके अपने साथी के साथ संबंधों में बड़े मतभेद या टकराव हो सकते हैं। जो जातक वैवाहित हैं, उनके वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने से उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि-  साल 2022 के आरंभ में  केतु आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल कर सकता है। आपका जीवनसाथी किसी विवाहेतर संबंध में आ सकता है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी कुछ असंतुष्टि का सामना कर सकते हैं। केतु आपके छठे भाव में गोचर करने के बाद आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता हासिल करने के लिए यह समय प्रबल रह सकता है अर्थात यदि किसी न्यायालय में आपका कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको जीत हासिल हो सकती है।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि- केतु गोचर 2022 उन छात्रों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है जो इस दौरान किसी परीक्षा में बैठने वाले हैं। यह अवधि आपके जुनून में वृद्धि ला सकती है। साथ ही, आप किसी भी प्रतियोगिता का सामना करने के सक्षम हो सकते हैं। केतु आपके प्रेम जीवन में थोड़ा नकारात्मक असर ला सकता है। आपके रिश्ते के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की वजह से आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका से झगड़ा भी हो सकता है। हालांकि, यह समय उन छात्रों  के लिए अनुकूल साबित हो सकता है जो किसी शोध में हैं या पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए केतु की यह स्थिति उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकती है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वे इस अवधि में किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन और झगड़े भी हो सकते हैं, जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस अवधि में किसी भी संपत्ति में निवेश न करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि- सिंह राशि के जातको के लिए केतु कुछ बाधाओं का सामना करा सकता है। आपके परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बार-बार झगड़ा हो सकता है। साथ ही, आप अपने परिवार से दूर रहने योजना बना सकते हैं। आपके लिए यह समय किसी संपत्ति में निवेश करने के लिए अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि इसमें आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। केतु गोचर के दौरान अपनी कुछ समस्याओं का हल पा सकते हैं और अपने लक्ष्य की ओर केन्द्रित हो सकते हैं। इस अवधि में आप कुछ ऊंचे लक्ष्य बना सकते हैं और उन्हें पाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक केतु गोचर की इस अवधि में अधिक सक्रिय और गतिशील हो सकते हैं। पने प्रयासों में आक्रामक तरीके से काम कर सकते हैं। इस अवधि में आप अपने दोस्तों और परिचितों के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। यह समय उन जातकों के भी अनुकूल साबित हो सकता है जो लेखन क्षेत्र में हैं।  इस दौरान आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है और कुछ समय के लिए अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है। आप इस दौरान थोड़े अंतर्मुखी हो सकते हैं, जिसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।

8 of 13
rashi
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर आपके आस-पास के लोगों के साथ आपके संबंध थोड़े ख़राब कर सकता है। अकेले समय बिताने के लिए आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस अवधि के दौरान आप लगातार नई योजनाएं बना सकते हैं और उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी से थोड़ा अलग रहने का प्रयास भी करेंगे। आपका झुकाव पैसे कमाने की ओर अधिक रह सकता है। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अधिक मेहनत कराएगा। आप अपने अतिरिक्त प्रयासों व अपने जीवन के लक्ष्यों के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल नहीं है । केतु का तुला राशि में गोचर आपकी एकाग्रता में सुधार लाएगा। इस दौरान आपका झुकाव दान-पुण्य करने की ओर रह सकता है। आप आध्यात्मिक यात्रा करने की योजना भी बना सकते हैं। 

10 of 13
rashi
धनु राशि- धनु राशि के जातक केतु गोचर के दौरान आप अपने जीवन में कुछ असंतुष्टि महसूस कर सकते हैं। इस समयावधि में आप लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। इस दौरान फिजूलखर्ची की भी संभावना है।  जो लोग राजनीति में हैं या राजनीति में अपनी किस्मत आज़माने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आप उच्चाधिकारी और उच्च पदस्थ लोगों से मुलाक़ात कर सकते हैं और उनसे अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ मतभेद का सामना भी करना पड़ सकता है , थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। 

11 of 13
rashi
मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए केतु गोचर के दौरान एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर सकते हैं।  आप इस दौरान बहुत महत्वाकांक्षी रहेंगे और अधिक काम करने और कमाई करने का प्रयास कर सकते हैं। आपके कठोर व्यवहार  से कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है और आपके सहकर्मी आपके प्रति थोड़ा नकारात्मक हो सकते हैं। आपके संबंध अपने अधिकारियों के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण न रहने की आशंका है। इस गोचर के दौरान आपको अपने मौजूदा कार्यों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए  केतु की यह स्थिति आपके पेशेवर जीवन में कुछ प्रमुख बदलाव लाएगी। आप कामयाबी हासिल करने में सफल हो सकते हैं। पने अच्छे काम के कारण आप के कई दुश्मन भी बन सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि केतु गोचर के दौरान भाग्य ज़्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करें। आप इस समय अवधि के दौरान पैतृक संपत्ति से कुछ आर्थिक लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि- मीन राशि के जातक केतु गोचर के दौरान किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल में आपको आसानी से सफलता नहीं मिलेगी, ऐसी संभावना है। स्वयं को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको ऐसी किसी भी योजना में निवेश करने से बचना चाहिए जो सट्टा बाज़ार (शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट इत्यादि) से जुड़ी हो क्योंकि ऐसा करने से आपको भरी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार का उधार न दें, अन्यथा नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें