फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev: साल 2022 का पहला दिन है शनिवार, इस दिन करें ये उपाय तो हमेशा बनी रहेगी शनिदेव की कृपादृष्टि

Mon, 27 Dec 2021 01:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनिदेव
साल 2021 अपने अंतिम पड़ाव पर है। सभी लोग साल 2022 के आगमन की तैयारी में लगे हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में न जाने कितने ग्रह और नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी जातकों के जीवन में गहरा प्रभाव डालता है। इन्हीं ग्रहों में सबसे प्रमुख ग्रह है शनि ग्रह। शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है और इनके प्रकोप से खुद ईश्वर भी नहीं बच पाए थे। शनि देव की नाराजगी और प्रकोप से तो देवता भी डरते हैं।  लेकिन वहीं शनि की कृपा हो जाए तो जीवन में कोई कमी भी नहीं रहती है।  इसलिए शनि देव के स्वभाव के मुताबिक व्यवहार करना ही बेहतर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शनि का बुरा प्रकोप आप पर पड़े। चूंकि नए साल का पहला दिन यानि 1 जनवरी 2022 को शनिवार है और साथ ही इस साल शनि मकर राशि में गोचर भी करेंगे तो ऐसे में यदि आप शनि की कृपादृष्टि अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं तो साल के पहले दिन ये कार्य करें। यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
शनि - फोटो : अमर उजाला
नए साल का पहला दिन शनिवार 
हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2022 यानि साल का पहला दिन शनिदेव का दिन है। इस दिन मासिक शिवरात्रि भी है। मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग होने कारण साल का पहला दिन अतिउत्तम माना गया है। भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा करने से यह दिन शुभ परिणाम देगा और भगवान शिव के साथ शनि देव की भी कृपादृष्टि बनी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
मासिक शिवरात्रि का संयोग - फोटो : istock
मासिक शिवरात्रि के संयोग से साल भर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा  
साल के प्रथम दिन मासिक शिवरात्रि और शनिवार का संयोग होने के कारण शनिदेव की कृपा पूरे वर्ष बनी रहेगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव भगवान शिव के परम भक्त हैं और भगवान शिव ने ही शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि दी है। इसलिए भगवान भोलेनाथ और शनिदेव की पूजा साल के प्रथम दिन करने से पूरे साल आपको शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

4 of 5
नए साल पर शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न
नए साल पर शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न
साल के पहले दिन दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं- 
  • हमेशा रोगियों, असहायों, बुजुर्गों की मदद करें।  
  • कुत्तों को भोजन कराएं।  
  • शनि मंदिर में दीपक जलाएं।  
  • शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
  • गरीबों को काली चीजों का दान करें। 
  • काली उड़द, काला कंबल दान करें। 
  • शनिवार के दिन शनि चालीसा और शनि आरती का पाठ करें.
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूलकर भी न करें ये काम  - फोटो : social media
भूलकर भी न करें ये काम 
यदि आप चाहते हैं नए साल पर शनिदेव आप पर अपनी कुदृष्टि न दिखाएं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए- 
  • गरीब-असहायों का अपमान न करें। यदि कोई ऐसा करता है तो आपका बुरा समय शुरू होने में देर नहीं लगेगी। 
  • गंदे नाखून रखने वाले लोग भी बदहाली में जिंदगी गुजारते हैं, इसलिए समय समय पर अपने नाखून काटें। 
  • महिलाओं, बुजुर्गों का अपमान न करें। 
  • तामसिक भोजन या मदिरापान करने वालों से भी शनिदेव नाराज होते हैं। ऐसे लोगों की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होकर बुरे फल देता है।  
  • पशु- पक्षियों को हानि न पहुंचाएं। ऐसा करना शनि देव को नाराज कर देता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें