शनि देव अच्छे कार्य करने वालों पर अपनी कृपा करते हैं और अनैतिक कार्य करने वालों को दंड देते हैं। इसलिए उन्हें न्यायधीश न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष में भी शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि देव के बारे में मान्यता है कि इनकी शुभ दृष्टि से रंक भी पल भर में राजा बन जाता है और वक्र दृष्टि से राजा भी पल भर में रंक हो सकता है। यही कारण है कि लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रयास करते हैं, लेकिन शनिदेव की पूजा करते समय यदि कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो शनिदेव की कृपा के स्थान पर आप उनकी वक्र दृष्टि का शिकार हो सकते हैं।