फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करते समय नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो पूजा नहीं होती है मान्य

Fri, 12 Mar 2021 11:33 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धर्म ग्रंथों में पूजा-पाठ से संबंधित बहुत सी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जिक्र किया गया है। यदि पूजा करते समय इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसके साथ ही आपकी पूजा मान्य नहीं होती है। इसलिए देवी-देवताओं की पूजा करते समय इन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। यदि आप कुछ गलतियां करते हैं तो माना जाता है कि आपको शुभफल के स्थान पर देवीदेवताओं के क्रोध का भागी बनना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि पूजा करते समय किन बातों को ध्यान रखना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतिदिन करनी चाहिए पंचदेवों की पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हिंदू सनातन धर्म में पंचदेव माने गए हैं प्रतिदिन पूजा करते समय इन पंच देवों का ध्यान अवश्य करना चाहिए। तभी आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होती है। सूर्यदेव, श्री गणेश, मां दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु को पंचदेव कहा गया है। प्रतिदिन पंचदेवों की पूजा करने से आपके घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
किसी भी देवी-देवता की पूजा करते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि कौन से देव की पूजा में क्या वर्जित माना गया है, अन्यथा आपको शुभ फल की प्राप्ति के स्थान पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भगवान शिव की पूजा में हल्दी, कुमकुम, तुलसी और केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा भगवान गणेश की पूजा में भी तुलसी वर्जित मानी गई है। सूर्य देव की पूजा में अगस्त्य के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए।

4 of 5
पूजा स्थान के ऊपर कोई भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
पूजा-पाठ में पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि कोई बिना स्नान किए हुए फूल, पत्ती तोड़कर भगवान को अर्पित करता है तो यह पूजा में मान्य नहीं रहते हैं। तुलसी को कभी भूलकर भी बिना स्नान किए या फिर बिना हाथ धोए नहीं तोड़ना चाहिए। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि जहां आपका पूजा स्थल है उसके ऊपर किसी भी प्रकार का भारी सामान या कबाड़ नहीं रखा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
देवी-देवताओं का तिलक हमेशा अनामिका उंगली से करना चाहिए। यदि आपने शुद्ध घी का दीपक जलाया है तो उसे बांयी ओर रखें और तेल के दीपक को दांयी ओर रखें। पूजा के बाद भगवान को भोग अवश्य लगाना चाहिए। देवी-देवातओं को कभी भी बासी फूल पत्र अर्पित नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें