फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके घर में होते हैं ये काम, वहां कभी वास नहीं करती हैं मां लक्ष्मी

Wed, 17 Mar 2021 06:08 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लक्ष्मी देवी
मां लक्ष्मी धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी हैं। यही कारण है, हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। कभी कभार देखने में आता है कि तमाम प्रयास करने के बाद भी कुछ लोगों के पास सदैव धन की कमी बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष की मानी जाए तो इसके पीछे कई कारण होते हैं। जिसकी वजह से घर में पूजा-पाठ और हर तरह के प्रयास करने के बाद भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं कि किन कारणों की वजह से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है।
विज्ञापन

2 of 4
goddess laxmi
महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान करने वालों के यहां कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। सनातन धर्म में स्त्री को मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जो लोग अपने घर या बाहर की स्त्रियों का सम्मान नहीं करते हैं, उनके यहां दरिद्रता का वास होता है। जहां पर बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता है,वहां कभी देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है। जहां पर बुजुर्गों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है, वहां की सुख समृद्धि नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
देवी लक्ष्मी
जिस घर में सदैव शोर-शराबा और कलह का वातावरण रहता है। लोग एक दूसरे से चिल्लाकर और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बात करते हैं। ऐसे घरों में कभी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। घर में हमेशा शांति पूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाकर रखना चाहिए। जो लोग मधुर वाणी बोलते हैं और सदैव दूसरों की मदद करने के तत्पर रहते हैं ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाएं रखती हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
देवी लक्ष्मी - फोटो : file photo
जिन घरों में साफ-सफाई नहीं रहती है। लोग देर तक सोते रहते हैं और सुबह के समय पूजा वंदन नहीं किया जाता है। ऐसे घरों में भी हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती हैं। इसके अलावा जो लोग आलस करते हैं वे कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने अंदर के इन अवगुणों का त्याग कर देना चाहिए। रात को कभी भी रसोई में जूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। इससे भी आपके घर में धन संबंधित समस्याएं आने लगती हैं। जिस घर में साफ-सफाई रहती है, प्रतिदिन सुबह शाम पूजन वंदन किया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें