Ganga Snan 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान किया जाता है। इस साल गंगा स्नान 30 नवंबर को किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान, दान-पुण्य के कार्य और दीपदान अवश्य करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में, कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार, दान करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती है। ये उपाय आपको ग्रह दोषों से छुटकारा दिलाते हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार ये उपाय कर सकते हैं-