फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र: अगर इस तरह की है आपकी विवाह रेखा तो शादी-शुदा जीवन में आती हैं समस्याएं

Wed, 30 Dec 2020 06:50 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की लकीरों को देखकर आपके जीवन को लेकर कई बातों के बारें में जाना जा सकता है। हर व्यक्ति की कनिष्ठिका (Little Finger) उंगली के नीचे बुध पर्वत पर हथेली के बाहर की ओर से आने वाली रेखा विवाह की रेखा होती है। हर व्यक्ति के हाथों में ये रेखा अलग-अलग तरह की होती हैं। जो व्यक्ति के विवाह के संबंध में बहुत कुछ दर्शाती हैं। हथेली में उपस्थित विवाह रेखा को देखकर बताया जा सकता है कि किसी व्यक्ति का शादी-शुदा जीवन सुखमय रहेगा या फिर रहेंगी समस्याएं। 








 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हस्तरेखा - फोटो : palmistry
हस्तरेखा शास्त्र  के अनुसार व्यक्ति कि विवाह रेखा समान रूप से एक दम स्पष्ट होनी चाहिए। स्पष्ट और गहराई वाली विवाह रेखा आपके अच्छे सुखमय वैवाहिक जीवन को दर्शाती है। ऐसे लोगो का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा हुआ रहता है। तो वहीं यदि किसी जातक के हाथ में विवाह रेखा कही से कटी हुई हो तो शुभ नहीं माना जाता है। यदि किसी की विवाह रेखा कटी हुआ या कई रेखाओं से मिली हुई विवाह रेखा होने पर दांपत्य जीवन में समस्याएं आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यदि किसी के हाथ में विवाह रेखा पर कोई चिह्न बनता है तो उसका अर्थ पूरी तरह से बदल जाता है। यदि किसी महिला की विवाह रेखा के प्रारंभ में कोई द्वीप या कोई चिन्ह बना हुआ होता है तो ऐसे में विवाह में धोखा मिलने की आशंका रहती है। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी की सेहत और व्यव्हार को लेकर भी परेशान रहते हैं।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • यदि किसी के हाथ में विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की तऱफ को रहती है तो यह विवाह के लिए किसी खतरे का अंदेशा माना जाता है।
  • यदि किसी के हाथ में विवाह रेखा को बुध पर्वत से निकली हुई कोई अन्य रेखा काटती हुआ जाए तो यह विवाह में समस्याओं को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तरेखा
  • यदि किसी के हाथ में एक से अधिक छोटी-छोटी विवाह रेखाएं बनी होती है तो ऐसी रेखा उसके प्रेम संबंधों को दर्शाती हैं। 
  • हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा सूर्य रेखा तक होती है तो बहुत ही शुभ रहती है। यह रेखा उसका विवाह एक संपन्न घर में होना दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें