फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप विदेश यात्रा पर जाते हैं

Thu, 08 Oct 2015 05:54 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 9
आज के युग में विदेश यात्रा सफलता और भाग्यशाली होने का प्रमाण माना जाता है इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसे विदेश यात्रा का मौका मिले और विदेश में नौकरी, व्यवसाय में कामयाब होने का अवसर प्राप्त हो। लेकिन यह हर किसी के सोचने या चाहने से नहीं होता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा उन्हीं के लिए संभव होता है जिनकी कुण्डली में इन 8 योगों में से कोई भी कम-कम एक योग मौजूद हो। तो देखिए आपकी कुण्डली में ऐसे योग हैं या नहीं।
विज्ञापन

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

2 of 9

ज्योत‌िषशास्‍त्र में व‌िदेश यात्रा की स्‍थ‌ित‌ि को पाप ग्रहों यानी शन‌ि, राहु, केतु और मंगल से जाना जाता है। ज्योत‌िषशास्‍त्री सच‌िन मल्होत्रा बताते हैं क‌ि कुंडली में चौथा और बाहरवें घर या उनके स्वामियों का संबंध यानी उस घर में स्थ‌ित राश‌ि के स्वामी से विदेश में स्थायी रूप से  रहने का सबसे बड़ा योग बनता है। इस योग के साथ चतुर्थ भाव पर पाप ग्रहों का प्रभाव आवश्यक हैl यानी उस घर में कोई भी पाप ग्रह स्‍थ‌ित हो या उसकी दृष्ट‌ि हो।
विज्ञापन

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

3 of 9
सप्तम और बाहरवें भाव या उनके स्वामियों का परस्पर सम्बन्ध जातक को विवाह के बाद विदेश लेकर जाता है।यह योग कुंडली में हो तो व्यक्ति विदेश में शादी कर के  या किसी विदेशी मूल के व्यक्ति से शादी करने के बाद वीजा पाने में सफलता पता है।

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

4 of 9
पंचम और बाहरवें भाव के साथ उनके स्वामियों का संबंध शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बनता है। इस योग में जातक पढ़ने के लिए विदेश जा सकता है।
विज्ञापन

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

5 of 9
दसवें और बाहरवें भाव या उनके स्वामियों का संबंध व्यक्त‌ि को विदेश से व्यापार या नौकरी के अवसर देता है।
विज्ञापन

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

6 of 9
चतुर्थ और नवम भाव का संबंध जातक को पिता के व्यापार के कारण या पिता के धन की सहायता से विदेश ले जा सकता है।
विज्ञापन

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

7 of 9
नवम और बाहरवें भाव का संबंध व्यक्त‌ि को व्यापार या धार्मिक यात्रा के लिए विदेश ले जा सकता है। इस योग में जातक का पिता भी विदेश व्यापार या धार्मिक वृतियों से सम्बन्ध रखता है।

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

8 of 9
लग्नेश सप्तम भाव में हो तो भी जातक विदेश जा कर रह सकता है।
विज्ञापन

कुंडली में ऐसे 8 योग हों तो आप व‌िदेश यात्रा पर जाते हैं

9 of 9
राहु और चन्द्रमा का योग किसी भी भाव में हो जातक को अपनी दशा में विदेश या जन्म स्थान से दूर  ले कर जा सकता है। इन सब योगों के साथ-साथ कुंडली में अच्छी दशा होना अनिवार्य है, अन्यथा यह योग या तो फलीभूत नहीं होंगे या फिर जातक को विदेश जाने पर हानि और अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें