फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि हर व्यक्ति के भाग्य के जगने का एक समय होता है जो व्यक्ति की लग्न राशि पर निर्भर करता है। इस बात का उल्लेख ज्योतिषशास्त्र के प्राचीन ग्रंथ भृगु संहिता में किया गया है। तो आइए देखें आपकी किस्मत किस उम्र में चमकने वाली है।
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

2 of 13
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। अगर आपकी कुण्डली के पहले घर में मेष राशि है तो यह आपकी लग्न राशि हुई। मंगल के लग्नेश होने के कारण आपको भाग्य चमकाने का पहला मौका 16 वर्ष की उम्र में प्राप्त होगा। दूसरा मौका 22 की उम्र में और तीसरा 28 वर्ष की उम्र में। अगर अगर इस समय भी बात नहीं बनती तो दो और मौके 32 और 36 की उम्र में प्राप्त होगा।
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

3 of 13
जिस व्यक्ति की कुण्डली में पहले घर में वृष राशि होती है उनका भाग्योदय 25 वर्ष की उम्र में होता है। इसके बाद फिर से 28, 36 और 42वें वर्ष में भाग्य उन्नति और लाभ का अवसर देता है।

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

4 of 13
जिनकी कुण्डली के पहले घर यानी लग्न में मिथुन राशि होती है। उनकी किस्मत का सितारा पहली बार 22 वर्ष की उम्र में चमकता है। इसके बाद फिर 10 साल बाद यानी 32 की उम्र इसके बाद 35, 36 और फिर 42 वर्ष की उम्र में चमकता है।
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

5 of 13
जिनका जन्म कर्क लग्न में होता है उनका लग्नेश चन्द्रमा होता है। चन्द्रमा के प्रभाव के कारण व्यक्ति को 16, 22, 24, 25 और 28 वर्ष की उम्र में भाग्य का लाभ उठाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

6 of 13
जिनका जन्म सिंह लग्न में होता है उन्हें भाग्योदय का मौका पहली बार 22वें वर्ष में मिलता है। इसके बाद 28 और 32 वें वर्ष में प्राप्त होता है। लेकिन सबसे बेहतरीन मौका इन्हें 25 वें वर्ष में प्राप्त होता है। इस वर्ष इन्हें अपनी पूरी ताकत और क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

7 of 13
कन्या राशि वालों को भाग्योदय का सबसे बड़ा मौका 32 वें साल में प्राप्त होता है। इसके अलावा 16, 22, 25 और 36वां वर्ष भी इनके लिए लाभप्रद और उन्नतिदायक रहता है।

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

8 of 13
जिन लोगों का जन्म लग्न तुला होता है उनका भाग्योदय 17 और 22 वें वर्ष में होता है। इसके अलावा 32, 33 और 35 वां वर्ष भी लाभ और उन्नतिदायक रहता है।

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

9 of 13
वृश्चिक लग्न वालों के लिए 28 वां साल बड़ा ही लकी होता है। इसके अलावा 22 वां, 24 वां और 32 वर्ष भी शुभ रहता है।

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

10 of 13
16 वां और 38 वां साल धनु राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। इन वर्षों में इन्हें सबसे अधिक सहयोग मिलता है। इसके अलावा 32 वां और 22 वां साल भी शुभ रहता है।

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

11 of 13
मकर लग्न वालों के लिए 23 वां और 24 वां वर्ष बड़ा ही उत्तम होता है। इन वर्षों में इन्हें भाग्य का सबसे अधिक सहयोग मिलता है। इसके बाद 35 एवं 36 वां वर्ष भी इनके लिए शुभ रहता है।

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

12 of 13
33 वां और 36 वां वर्ष कुभ राशि वालों के लिए सबसे बढ़िया रहता है। इन वर्षों में इनका भाग्य सबसे अधिक साथ देता है। इसके अलावा 28 वां, 25 वां और 42 वां साल भी इनके लिए लकी रहता है।
विज्ञापन

राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी

13 of 13
जिनका जन्म लग्न मीन होता है उनके लिए भाग्योदय वाले साल हैं 16, 22, 28 33 लेकिन सबसे ज्यादा 18 वें एवं 23 वें वर्ष में इन्हें भाग्य का साथ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें