फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 November 2021: शुक्रवार को इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा लाभ, कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग

Fri, 12 Nov 2021 07:39 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आपका आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ अवश्य मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह लाभ कमा पाएंगे।


विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज यदि आप कोई व्यापार करेंगें, तो वह आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज नौकरी कर रहे लोगों को घर के कामों पर भी ध्यान देना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों से प्रमोशन मिल सकता है, जिसके आपके मन की इच्छा पूरी होगी। यदि आपकी कुछ मानसिक परेशानियां चल रही थी, तो उनसे आज आपको राहत मिलती दिख रही है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार में कुछ जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। शीघ्रता व भावुकता में यदि कोई निर्णय लिया, तो वह आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आप देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उम्मीद से बढ़कर सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में आज सफलता हासिल होगी। यदि आज आप अपने जरूरी कार्य को छोड़कर किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे, इसलिए सावधान रहें और आपके कुछ शत्रु भी आपके बनते हुए कामों को देख कर उनकी राह मे रोड़ा अटका सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपना समय ना कर नष्ट करते हुए अपने व्यापार में मेहनत करके आगे बढ़ना होगा, तभी आप नई-नई योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तो मे दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दायक रहेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिसके कारण आपको लाभ अवश्य होगा। यदि आज आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किसी कार्य को शुरू करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको सफलता अवश्य हासिल होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी किसी ऐसे प्रयोजन से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से पूरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी प्रयोजन के घर जा सकते हैं। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो, तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते है। आज आपका आपने किसी परिजन से वाद विवाद होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा, जिसके कारण आपका मन कार्य में भी नहीं लगेगा। आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आप व्यवसाय मे परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो इसमें दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बाद विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है, लेकिन आज आपके जीवन साथी को अकस्मात कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है। यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई नुकसानदायक रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपका विवाहित जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी पर आंख बंद करके भरोसा करेंगे और वह भी आपका भरोसा नहीं तोड़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज दिन मेहनत भरा रहेगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें