फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope March 2023: मार्च में 4 ग्रहों का हो रहा बदलाव, इन राशियों को मिलेगा अच्छा लाभ

Sat, 25 Feb 2023 01:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मार्च महीने मेइन इन ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Grah Gochar March 2023: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्र समय समय पर गोचर करते हैं। ग्रह नक्षत्रों का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ग्रहों का परिवर्तन जहां कुछ राशियों के लिए शुभ माना जाता है वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ। मार्च माह  में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रही हैं। जहां मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शुक्र मेष राशि में संचरण करेंगे। इसके साथ ही 15 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। और 16 मार्च को बुध ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको ग्रहों के इन गोचर के दौरान धनलाभ और उन्नति के योग प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

Shani Uday: 6 मार्च को उदय होंगे शनि,  इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

2 of 4
मार्च महीने में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन
वृष राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राशि परिवर्तन मार्च के महीने में लाभ और सुख प्रदान देने वाला हो सकता है। इस महीने आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है। वहीं इस महीने आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
मार्च महीने में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए मार्च के महीने मेइन होने वाले ग्रह गोचर अनुकूल साबित हो सकते हैं। यह महीना कर्क राशि वालों के व्यापारियों के लिए लाभकारी हो सकता है। दैनिक व्यापारियों को भी इस समय अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों की इस महीने मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  नौकरीपेशा लोगों को को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
मार्च महीने में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की और पदोन्नति मिल सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी मधुर बनी रहने की संभावना है। कारोबारियों को लाभ मिलेगा और आय नए स्रोत खुल सकते हैं। जो जातक अकेले हैं उन्हें जीवनसाथी मिल सकता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें