फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी को कमल के समान प्रिय है ये फूल, सूर्य को प्रबल करने में भी किया जाता है उपयोग

Wed, 03 Feb 2021 05:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लक्ष्मी देवी
मां लक्ष्मी को हर कोई प्रसन्न करना चाहता है, क्योंकि इन्हीं की कृपा से व्यक्ति को धन, अन्न और वस्त्र आदि की प्राप्ति होती है। जहां पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है वह स्थान धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है। मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना गया है और ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इन्हें कमल का फूल अति प्रिय है, इसलिए इनको प्रसन्न करने हेतु कमल का फूल अर्पित किया जाता है। यदि आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और आपके पास कमल नहीं है तो एक ऐसा फूल है जो मां लक्ष्मी को कमल के समान प्रिय है। यह फूल अर्पित करके आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यह फूल सूर्य को प्रबल करने के काम में भी आता है, इसके अलावा मां दुर्गाऔर हनुमान जी को भी यह फूल अर्पित किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वह फूल....
विज्ञापन

2 of 4
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु उन्हें गुड़हल का फूल चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शहरों में हर स्थान पर में कमल पुष्प सहजता से नहीं मिल पाता है।ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल के स्थान पर गहरे लाल रंग वाला गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए। यह फूल लक्ष्मी जी को अतिप्रिय है। यह आसानी से मिल जाता है आप चाहें तो इसका पौधा भी घर में लगा सकते हैं। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा में गुड़हल चढ़ाना विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि यह फूल अर्पित करने से मां महालक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। धन-धान्य की प्राप्ति के लिए और किस तरह कर सकते हैं गुड़हल के फूल का प्रयोग...
विज्ञापन

3 of 4
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
यदि आप लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो गुड़हल के फूल का रस निकालकर उससे लक्ष्मी यंत्र का चित्र बनाएं और पूजा स्थान पर रखकर उसकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।आगे जानिए गुड़हल से कैसे सूर्य को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए जल में गुड़हल का फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्य को मजबूत बनाने के लिए प्रातः नियमित रूप से तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली और गुड़हल के फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। गुड़हल के फूल के साथ सूर्य को अर्घ्य देने से सुख संवृद्धि होती है साथ ही सत्ता पक्ष से भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें