Guru Ka Rashi Parivartan 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने के एक दिन बाद ही सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलने वाले हैं। आज मतलब 20 नवंबर 2021 को देवगुरु बृहस्पति मकर की अपनी यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। जब भी गुरु का राशि परिवर्तन होता है तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। गुरु ग्रह करीब एक साल के अंतराल में एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। अभी गुरु ग्रह शनिदेव की राशि मकर राशि में विराजमान है। कुंडली में गुरु की अच्छी स्थिति होने पर जातक को मान सम्मान और धन की प्राप्ति होती है।