फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरों में मां लक्ष्मी की जगह अपना डेरा डालती है गरीबी और दरिद्रता की देवी अलक्ष्मी

Wed, 27 May 2020 01:10 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जिस घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है वहां कभी भी किसी चीज की कमी कभी नहीं होती।
कौन ऐसा व्यक्ति होगा जो अपने घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं चाहता होगा। जिस घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है वहां कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती। जहां देवी लक्ष्मी धन, सुख और संपदा की देवी हैं और उनकी पूजा-अर्जना करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दूसरी तरफ गरीबी, बीमारी और दरिद्रता की भी देवी हैं जिनका नाम अलक्ष्मी है। देवी अलक्ष्मी माता लक्ष्मी की बड़ी बहन है। कुछ कारणों से घर पर देवी लक्ष्मी की जगह उनकी बड़ी बहन और दरिद्रता की देवी अलक्ष्मी अपना निवास स्थान बना लेती हैं।

धूमावती जयंती 2020: देवी ने अपने पति को ही क्यों निगला था? जानिए कथा
विज्ञापन

2 of 4
laxshmi
- देवी अलक्ष्मी उन ही घरों में जाती हैं जहां गंदगी रहती है।
- जिन घरों में हमेशा लोग लड़ाई- झगड़े करते हैं वहां पर दरिद्रता की देवी मां लक्ष्मी अपना डेरा जमा लेती हैं। इस कारण से इन घर में हमेशा आर्थिक परेशानियां रहती है।
विज्ञापन

3 of 4
- जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं और जीवों को परेशान करते हैं उन घरों पर अलक्ष्मी निवास करती हैं।
-  देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के बावजूद जिन लोगों को हमेशा पैसों की हानि होती रहती है, ऐसे लोगों पर देवी अलक्ष्मी का प्रभाव होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
maa lakshmi
कैसे पाएं देवी लक्ष्मी की कृपा
- कभी भी देवी लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति या फोटो को नहीं रखनी चाहिए जिसमें वह उल्लू पर बैठी हों।
- देवी लक्ष्मी की खड़ी हुई मूर्ति रखने से बचना चाहिए।
- कमल के फूल पर बैठी देवी लक्ष्मी की मूर्ति और तस्वीर शुभ मानी जाती जाती है। घर और दुकान पर ऐसी मूर्ति रखना धन लाभ के लिए शुभ फलदायी होती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें