फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2021: गणपति महाराज को अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, संकट होंगे दूर

Fri, 10 Sep 2021 11:29 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Amar Ujala
आज गणेश चतुर्थी है। यह सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। इस दिन गणपति महाराज की विधि विधान से पूजा की जाती है। उन्हें श्रद्धा भाव से घर पर विराजमान किया जाता है। श्री गणेश भगवान को मुख्य रूप से कुछ चीजें बेहद ही प्रिय होती है। ऐसे में उनकी पूजा में इनको शामिल करने से भगवान गणपति की कृपा प्राप्त होती है ये चीज़ें हैं: मोदक, मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, केला, गुड़, मूंग की दाल का हलवा, खीर, और गुड़ से बने मोदक। आप श्री गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश को इनमें से किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं। यदि आप अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश को भोग लगाते हैं तो मनवांछित फल प्राप्त होगा और आपका जीवन सुखद सुमंगलदायक होगा।

विज्ञापन

2 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
आप भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। साथ ही छुआरा और गुड़ का भोग आरती के समय लगाएं। प्रतिदिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

 
विज्ञापन

3 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
वृषभ राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं॥ मंत्र का प्रतिदिन जप करें। संध्या आरती के समय मिश्री, नारियल से बने लड्डू, शक्कर भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी।

4 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग भगवान गणेश को गुड़, मूंग के लड्डू और फल का भोग लगाएं। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा॥ मंत्र का जप करें और मनोकामना निवेदित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : ANI
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक भगवान गणेश जी को मोदक और मक्खन, खीर का भोग लगाएं। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी दुःख दूर होंगे और जीवन खुशहाली आएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक भगवान गणेश को गुड़ अर्पित कर सकते हैं। गुड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल भोग में लगाएं। ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में विकास होगा।
विज्ञापन

7 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक गणेश भगवान को मूंग का हलवा, किशमिश और गुड़ का भोग अर्पित करें। मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपको आपके जीवन में सफलता हासिल होगी और सभी रुके हुए काम अवश्य पूरे होंगे।

8 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
तुला राशि
तुला राशि के जातक भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू, मिश्री और केला अर्पित करें। मंत्र: ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम:॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

9 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक भगवान गणेश को गुड़ और मेवा के लड्डू का भोग लगायें साथ ही लाल रंग से रंगे हुए चावल अर्पित करें। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर होगी।

10 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
धनु राशि
धनु राशि के जातक भगवान गणेश को मोदक और केला अर्पित करें। ॐ गं गणपतयै नमः मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

11 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातक भगवान गणेश को मोती चूर के बने लड्डू,किशमिश अर्पित करें। मंत्र: ॐ लंबोदराय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

12 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : SELF
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू ,मौसमी फल अर्पित करें। मंत्र: ॐ सर्वेश्वराय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सफलता की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

13 of 13
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : social media
मीन राशि
मीन राशि के जातक श्री गणेश जी को बेसन के लड्डू और बादाम अर्पित कर सकते हैं। ॐ सिद्धि विनायकाय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपको खुशहाली और जीवन में संपन्नता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें