ज्योतिष शास्त्र में गजकेशरी योग बहुत ही शुभ योग माना गया है। यह योग धनदायक माना जाता है। इसके साथ ही यह योग जीवन में तरक्की प्रदान करने वाला होता है। चंद्रमा और बृहस्पति के संयोग से इस योग का निर्माण होता है। ज्योतिष के अनुसार 4 से 7 मई 2021 के दौरान चंद्रमा और बृहस्पति कुंभ राशि में गजकेशरी योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग में मां महालक्ष्मी कृपा बरसाती हैं इसलिए यह योग बहुत ही सुखकारक माना गया है। तो चलिए जानते हैं कि यह योग किस तरह होगा शुभफलदायक और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस योग में क्या कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
लक्ष्मी देवी
गजकेसरी योग को कर्क राशि सर्वोत्तम योग माना जाता है। इस बार यह योग शनि की राशि कुंभ में बन रहा है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का कारक माना गया है। इस योग के प्रभाव से प्रजा को राहत प्राप्त होगी लोगों में फैली हुई व्याधियों में कमी आएगी। इसके साथ स्वास्थय और वित्त संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी। 04 मई को रात में 08 बजकर 42 मिनट से यह योग आरंभ हो जाएगा। जो 07 मई की सुबह 05 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
3 of 6
लक्ष्मी देवी
गजकेसरी योग में मां महालक्ष्मी की आराधना बहुत ही शुभ फल प्रदान करती है साथ ही इस योग में गुरू के दोष भी समाप्त होते हैं इसलिए जिन लोगों के विवाह में परेशानी आ रही हो उनके लिए भी यह योग शुभ रहता है।
4 of 6
laxmi devi
गजकेसर योग का आरंभ 04 मई से 07 मई तक रहेगा, इस दौरान 06 मई को गुरूवार पड़ेगा इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें इसके साथ ही केले के वृक्ष का पूजन भी करें।
विज्ञापन
5 of 6
देवी लक्ष्मी
मां महालक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनका पूजन करने के साथ लक्ष्मी सूक्त और श्री सूक्त का पाठ करें।