फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई टिप्स: आर्थिक तंगी की वजह बन सकती हैं घर में रखी ये चीजें, अपनाएं फेंगशुई के ये आसान उपाय

Thu, 19 Nov 2026 03:09 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Feng Shui Tips: अगर कड़ी मेहनत करने के बावजूद आपका परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है, तो इसके पीछे घर में रखी कुछ चीजों को भी वजह माना जा सकता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में मौजूद कुछ वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं, जो सुख-समृद्धि और आर्थिक खुशहाली को प्रभावित कर सकती हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock
Feng Shui Tips In Hindi: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और परिवार को कभी आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार तमाम प्रयासों के बावजूद आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पाता। 



फेंगशुई के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। इन्हें धन की कमी और आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में रखी किन चीजों को अशुभ माना जाता है और धन-समृद्धि के लिए फेंगशुई के कौन-से उपाय अपनाए जा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai generated
टूटा हुआ दर्पण
घर में टूटा हुआ दर्पण या कांच रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। इसे आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए घर या गाड़ी में लगे टूटे हुए दर्पण और कांच को तुरंत हटा देना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai generated
टूटा हुआ पलंग
टूटा हुआ पलंग घर में रुकावटें और दुर्भाग्य लाता है। यह सकारात्मकता ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर जीवन में बाधाएं पैदा कर सकता है। इसलिए टूटे हुए पलंग को जल्दी ही सही करवा लेना चाहिए ताकि घर में सकारात्मकता और समृद्धि बनी रहे। 



फेंगशुई टिप्स: बेडरूम की सजावट में न करें ये गलतियां, रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट

4 of 6
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock
टूटे बर्तन
घर के टूटे फूटे बर्तन को अक्सर हम रसोई से बाहर तो निकाल देते है, लेकिन घर से बाहर नहीं निकालते और उसका उपयोग कहीं ना कहीं करने की सोचते है। अगर आप भी ऐसा ही करते है तो आज से ही इस बंद कर दें, क्योंकि टूटे बर्तन को घर में रखने से नकरात्मकता बढ़ती है और इससे वास्तुदोष भी होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai generated
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
कई बार घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने पर लोग उसे बाद में ठीक करवाने के लिए एक तरफ रख देते हैं। हालांकि, लंबे समय तक खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को घर में जमा करके रखना उचित नहीं माना जाता। फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं और इन्हें आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए खराब पंखे, टीवी, मोबाइल, फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को समय पर ठीक करवाना चाहिए। यदि उन्हें ठीक करवाना संभव न हो, तो घर से हटा देना बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai generated
टूटी मूर्ति या फटी तस्वीर
फेंगशुई के अनुसार, घर में टूटी हुई मूर्तियां या फटी तस्वीरें रखना अशुभ माना जाता है। खासतौर पर पूजा घर में खंडित मूर्तियां रखने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसी वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं और सुख-समृद्धि के वातावरण को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए घर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए। यदि कोई मूर्ति खंडित हो जाए या तस्वीर फट जाए, तो उसे सम्मानपूर्वक हटाकर उचित तरीके से विसर्जित या निस्तारित करना चाहिए।




धन लाभ के लिए फेंगशुई टिप्स: घर में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर



फेंगशुई टिप्स: आर्टिफिशियल प्लांट्स से घर सजाने का है शौक, तो फेंगशुई की इन बातों को न करें नजरअंदाज




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें