फेंगशुई के सामान आजकल घर हो या ऑफिस हर जगह आसानी से दिख जाते हैं। फेंगशुई के सामान सिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि पैसों में भी बढ़ोत्तरी करते हैं। धन हर कोई कमाना चाहता है और उसके लिए मेहनत भी करता है लेकिन कभी-कभी ग्रहों की खराबी के चलते घर में आने वाला पैसा भी चला जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बिगड़ते ग्रहों के नक्षत्र को सुधारकर घर में बरकत लाएं। इसके लिए फेंगशुई काफी अहम होता है। फेंगशुई का वॉटर फाउंटेन घर में लक्ष्मी लाने के लिए काफी अहम होता है और ऐसा मानना है कि घर में अगर मुख्य द्वार के पास बहते हुए पानी का सोता मिल जाए तो उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। हम आपको बताते हैं कि वॉटर फाउंटेन को किस जगह और किस दिशा की ओर रखने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।