फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सपने माने जाते हैं बहुत अशुभ, दिखाई देने पर सेहत और धन को लेकर हो जाएं सतर्क

Wed, 23 Jun 2021 01:11 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dream
सोते समय जब हम सपने देखते हैं तो स्वयं को एक अलग ही संसार में पाते हैं। उस समय ऐसा प्रतीत होता है कि मानो जैसे सब कुछ असल जिंदगी में हो रहा हो लेकिन जब आंख खुलती है तो कुछ भी नहीं होता और हम सपनों की दुनिया से बाहर आ जाते हैं। रह जाती है तो बस जिज्ञासा। स्वप्न शास्त्र में इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए सपनों का मतलब बताया जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपनों का संबंध हमारे  सपने हमारे असल जीवन से जुड़े होते हैं। इनमें से कई सपनों को शुभ तो कई सपनों को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको ऐसे सपने आते है तो यह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहता है। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको इनमें से कोई भी स्वप्न दिखाई दे तो तुरंत उसका उपाय करना चाहिए और अपनी सेहत व धन को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। जानते हैं कौन से हैं वे सपने और क्या हैं अशुभ फल से बचने के उपाय।
विज्ञापन

2 of 4
dream - फोटो : dream
जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में बहुत सारे जानवरों को एक साथ देखते हैं यानी जानवरों का झुंड देखते हैं तो यह आपके लिए सेहत की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। इसके साथ ही यदि आपकों जगंली खूंखार जानवर आक्रोशित मुद्रा में दिखाई देते हैं तो यह भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको कोई बड़ी स्वास्थय समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो इसकी अशुभता से बचने के लिए लाल रंग का कपड़ा किसी जरुरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
dream
कपड़े पर पीला दाग लगा हुआ देखना
सपने में कई बार हम अजीब चीजें भी देख लेते हैं जिन्हें देखकर हमें कुछ समझ नहीं आता है। इसी तरह का सपना है कपड़े पर दाग लगा हुआ देखना। स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि आपको सपने में कपड़े पर पीले रंग का दाग लगा हुआ देखते हैं तो यह सपना धन हानि का संकेत देता है। यदि आपको इस तरह का कोई स्वप्न आता है तो धन संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। इस सपने का अशुभ प्रभाव दूर करने के लिए प्रातः उठने के बाद स्नानादि करके मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और उन्हें लाल रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
सपने में बिल्ली देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में काली बिल्ली देखना
बिल्ली को न केवल असल जिंदगी में अशुभ माना जाता है बल्कि सपने में भी बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आपको सपने में काली बिल्ली दिखाई देती हैं तो यह आपके जीवन में किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। इस सपने के आने पर माना जाता है कि आपको शारीरिक या मानसिक किसी भी तरह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको ऐसा सपना आए तो उसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें