दीवाली का पावन पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 14 नवंबर के दिन पड़ रही है। दिवाली पर मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं और आपके घर को धन-धान्य से भर देती हैं। इस दिन विधिवत् मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जब किसी को धन की प्राप्ति होने वाली होती है तो उसे पहले से ही कुछ संकेतो का प्राप्ति होने लगती है। देवी-देवताओं की कृपा होने पर भी आपको कई तरह के शुभ संकेत मिलने लगते हैं जो शुभता आने के सूचक होते हैं। इसी तरह से दिवाली पर दिखने वाले कुछ सपने बहुत ही शुभ होते हैं। अगर आपको ऐसे सपने दिखाई देते हैं तो समझ लिजिए कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। जानते हैं कि कौन से सपने होते हैं धन प्राप्ति के सूचक