पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज लव-अफेयर को लेकर समय अनुकूल रहेगा। प्रियतम से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दिवाली या रही है आप अपने प्रियजन को उपहार भी दे सकते हैं। विवाहित जीवन में जीवनसाथी के कामकाज की चिंता रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): किसी समारोह में आप जीवनसाथी के साथ जा सकते हैं। वहां पर आपकी कला को सराहा जायेगा। कोई नया साथी या दोस्त पार्टी में मिल सकता है। लव मैरिज के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी होगी, आप इसे अपना दिवाली गिफ्ट समझ सकते हैं।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाहित जीवन में लाइफ पार्टनर या प्रेमी से लड़ाई भी हो सकती है। पर त्योहार का मौसम है अपने ईगो को साइड में रखकर उन्हें प्यार सा दिवाली गिफ्ट देकर मनाएं। ध्यान रखिए रिश्ते बहुत जरूरी हैं। आप जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव लाइफ जी रहे लोग नए रिश्ते की तलाश कर सकते हैं। जीवनसाथी के बीच की अनबन दूरी बढ़ा सकती है इसलिए झगड़ा न करें। दिवाली में उपहार देना चाहते हैं तो विवाहित जीवन में प्रेम बढ़ाएं तभी लाइफ पार्टनर हर कदम पर आपका साथ निभाएगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लाइफ पार्टनर से धन लाभ होगा, इसे उनकी तरफ से दिवाली गिफ्ट समझिए। लव लाइफ में शाम को प्रियतम के साथ मुलाकात होने की संभावना है। आप उनके लिए कोई खूबसूरत सा उनके दिल से जुड़ा हुआ दिवाली गिफ्ट ले जाएं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लवर की सेहत आज ठीक नहीं रहेगी। पति पत्नी में मतभेद हो सकता है। आपस में एक-दूसरे को अपशब्द नहीं कहे। नए युवक युवतियों का मूड आज रोमांटिक रहेगा, आप अपने प्रेमी/ प्रेमिका को उनके पसंद अनुसार दिवाली गिफ्ट दे सकते हैं।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लाइफ पार्टनर आपकी मदद करेगा। बेवजह अपने प्रियतम पर शक नहीं करें तभी लव लाइफ में आनंद आएगा। साथी से आज मुलाकात कर उन्हें आप अपने दिल की बात कह सकते हैं। आपको भी दिवाली गिफ्ट के रूप में उनकी ओर से सहमति मिलेगी।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लव लाइफ में स्थिरता महसूस करेंगे। सिंगल्स के लिए दिवाली गिफ्ट है। आपकी लाइफ में कोई नया दोस्त आ सकता है जिसके साथ आपका ज्यादा लंबे वक्त तक रिश्ता चलेगा।शादीशुदा जीवन में आनंद आएगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका मन आज काफी चंचल रहेगा। आज प्रियतम के साथ आपका कहीं घूमने का मन करेगा। विवाहित जीवन में लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है, उन्हें मनाने के लिए सरप्राइज़ दिवाली पार्टी की तैयारी करें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): विवाहित जीवन में जीवन साथी खुश रहेगा। अपने प्रेमी का आज आप पूरा साथ देंगे। आज आपका प्रेमी/प्रेमिका आपके द्वारा दिये गए शादी के प्रस्ताव से हैरान रह जाएगा। आप उनके लिए दिवाली कि शाम कुछ सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन लव लाइफ के लिए उत्तम है। आज आपको बेहद खूबसूरत दिवाली गिफ्ट मिलने वाला है। वह खास गिफ्ट है कि आज लाइफ पार्टनर पाने का इंतजार आज खत्म होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ आज आप बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। विवाहित जीवन में लाइफ पार्टनर की कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन उन्हें इस बात को लेकर प्यार से समझाएं। आप उनको दिवाली की शॉपिंग पर ले जाएं, इससे ही वह प्रसन्न होंगे।