फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांबे की अंगूठी से मिलते हैं कई फायदे, पहनने से पहले जरूर जानें यह नियम

Tue, 14 May 2019 11:02 AM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
copper ring
तांबे की अंगूठी पहनने की परंपरा हमारे प्राचीन काल से चलते आ रहा है। इस धातु को पहनने के कई फायदे होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में तांबा को सूर्य और मंगल का धातु भी कहा जाता है। इस धातु का इस्तेमाल हम अपने घरों में पूजा-पाठ के लिए भी करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने आस-पास मौजूद कुछ लोगों के हाथों में तांबे की अंगूठी को पहने देख खुद भी पहनना शुरू कर देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं तांबे की अंगूठी पहनने के क्या- क्या हैं फायदे।
विज्ञापन

2 of 5
copper ring
आयुर्वेद के अनुसार तांबे की अंगूठी पहनने से पेट संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है। पेट दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
copper ring
 तांबे की अंगूठी को सूर्य की उंगली यानी रिंग फिंगर में पहननी चाहिए। यह आपकी कुंडली में जो सूर्यं से संबंधित दोष होते हैं उसका प्रभाव कम होने लगता है।

4 of 5
copper ring
तांबे की अंगूठी पहनने से वह लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहती है। जिससे हमारे शरीर को तांबे के औषधीय गुण मिलते हैं। यह खून को साफ करने में भी मदद करती है। जैसे तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, ठीक वैसे ही तांबे की अंगूठी से भी हमें फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
copper ring
सूर्य को यश और सम्मान का प्रतीक माना जाता है इसलिए तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को समाज में पद प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही इंसान को गुस्सा भी कम आता है। 

नोट: तांबे की अंगूठी को पहनने से पहले एक बार ज्योतिष का सलाह जरूर लें। क्योंकि बिना जानकारी से पहनने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव आपके जीवन में पड़ने लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें