फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Dosh: अशुभ चंद्रमा व्यक्ति को बनाता है कई बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय

Wed, 23 Aug 2023 09:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अशुभ चंद्रमा व्यक्ति को बनाता है कई बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय - फोटो : pexel
Chandra Dosh Upay: कर्क राशि के स्वामित्व वाले चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में मन का कारक कहा गया है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में चंद्रमा बलवान हो तो जातक मानसिक रूप से बहुत मजबूत होता है। मजबूत चंद्रमा व्यक्ति को सुन्दर, आकर्षक और गुणी बनाता है। वहीं चंद्रमा अशुभ हो तो व्यक्ति को मानसिक बीमारी, नींद की कमी, निर्णय लेने में मुश्किल होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से अशांत रहता है। कमजोर चंद्रमा वाला व्यक्ति आसानी से तनाव का शिकार हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अशुभ चंद्रमा की वजह से कौन सी बीमारी होती है और इसे सही करने के ज्योतिष उपाय क्या हैं...

Raksha Bandhan 2023: भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती है भाई को राखी? जानिए क्या है पौराणिक मान्यता 
विज्ञापन

2 of 5
अशुभ चंद्रमा व्यक्ति को बनाता है कई बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय - फोटो : iStock
चंद्र दोष के कारण होती हैं ये बीमारियां 
ज्योतिष जानकारों के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा के अशुभ होने से व्यक्ति को जल संबंधी रोग होते हैं। जैसे- मूत्राशय संबंधी रोग,  मधुमेह, अतिसार, अनिद्रा, नेत्ररोग, पागलपन, पीलिया, मानसिक पीड़ा, मानसिक थकान, दमा और फेफड़ों के रोग हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अशुभ चंद्रमा व्यक्ति को बनाता है कई बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय - फोटो : iStock
चंद्रमा के अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय 
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो जातक को विशेषज्ञ की सलाह लेकर चांदी की अंगूठी में असली मोती धारण करना चाहिए। इसके अलावा चांदी का चकोर टुकड़ा अपनी जेब या पर्स में हमेशा के लिए रखना भी शुभ फलदायी होता है। 

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे, जानें उपहार में क्या देना होता है शुभ 

4 of 5
अशुभ चंद्रमा व्यक्ति को बनाता है कई बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का संबंध मां और मामा से भी होता है। ऐसे में चंद्रमा अशुभ होने पर अपनी मां को ज्यादा से ज्यादा प्रसन्न रखें। मां के आशीर्वाद से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशुभ चंद्रमा व्यक्ति को बनाता है कई बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय - फोटो : Pixabay
शुद्ध जल में कच्चा दूध मिलाकर नियमित रूप से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही हर महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा को गाय के दूध की खीर का भोग लगाएं और फिर परिवार सहित खाएं। कहा जाता है कि इससे शीघ्र लाभ होने लगता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें