Chandra Grahan 2021 in India Date and Time: साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में पड़ेगा। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहणकाल एक अशुभ समयावधि होती है। इसमें लगने वाला सूतक का विचार कई शुभ कार्यों के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं साल का पहला चंद्रग्रहण किस समय लगेगा? इसका सूतक काल क्या रहेगा और यह कहां-कहां दिखाई देगा?