फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2021: आज है साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Fri, 19 Nov 2021 07:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
चंद्र ग्रहण 2021 का राशियों पर प्रभाव - फोटो : istock
Chandra Grahan 2021: आज यानि 19 नवंबर को सदी का सबसे बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार यह ग्रहण इस पूर्व 580 वर्ष पहले लगा था। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण वैसे तो आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत में ये उपछाया के रूप में दिखेगा। लेकिन इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानि 19 नवंबर 2021, को चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसके साथ ही आज कृतिका नक्षत्र भी है। यह चंद्रग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह इसका पहला स्पर्शकाल होगा।  ग्रहण की समाप्ति शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण को अक्सर लोगों द्वारा अशुभ माना जाता है और कई राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज का यह चंद्रग्रहण राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों पर यह चंद्रग्रहण सेहत संबंधी समस्या उत्पन्न कर सकता है। अन्यथा इसके अटरिक्त मेष राशि वालों के सभी कार्य पूर्ण होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही आध्यात्म कि ओर भी आपका रुझान बढ़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृषभ राशि
इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों का रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है और साथ ही घर की प्राप्ति के योग भी हैं। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। 

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण खर्चा बढ़ाने वाला होगा। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होने कारण आप पर इसका कुछ ज्यादा असर नहीं होगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता भी मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि 
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों आर्थिक उन्नति प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि उन्हे अपने प्रेम संबंधों पर थोड़ा कार्य करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर भी इस ग्रहण का असर पड़ सकता है, सावधानी बरतें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि 
चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव सबसे ज्यादा सिंह राशि के जातकों पर पड़ेगा। इससे आपके प्रेम संबंधों में तनाव आने की संभावना है। करियर में भी दिक्कत या सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि 
चंद्रग्रहण के कारण कन्या राशि के जातकों का इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जातकों के आर्थिक रूप से तरक्की के योग बनेंगे। आपको आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। 

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि 
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र और चंद्रमा शत्रु ग्रह हैं। इसलिए चंद्रग्रहण के चलते आपको धन संबंधी मामलों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें।

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि
चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने प्रियजन से कोई भी वाद-विवाद करने से बचें। 

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि 
चंद्रग्रहण के प्रभाव के कारण धनु राशि के जातकों को बेवजह चिंताएं घेर सकती हैं। चूंकि चंद्रग्रहण आपके षष्ठम भाव में लगेगा जो शत्रुओं का भाव है, इसलिए अपने विरोधियों से सचेत रहने की आवश्यकता है।  

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, साथ ही दाम्पत्य जीवन भी अच्छा बीतेगा। यदि आपके मन में नई योजनाएं हैं, तो उसमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण उनके सेहत पर असर कर सकता हैं। इसके साथ ही उन्हें व्यवसाय में भी हानि होने की संभावना है। इसलिए कुंभ राशि के जातक कोई भी कार्य सोच समझकर करें। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण के प्रभाव के कारण गुस्सा बढ़ने की संभावना है। इसलिए अपनी वाणी पर आप नियंत्रण जरूर रखें, अन्यथा किसी दोस्त से आपका झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें