फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल 2020 में चमकने वाली है इन 7 राशियों की किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा और मिलेगा यश-सम्मान

Sat, 21 Dec 2019 04:56 PM IST
सारंग उपाध्याय ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
करियर राशिफल 2020 - फोटो : career
नया साल आने वाला है। 2020 को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। नए साल के हिसाब से हर व्यक्ति की अपनी अलग प्लानिंग होती है। कोई जॉब चेंज करना चाहता है तो कोई ट्रांसफर चाहता है। कोई करियर में नई तरह का बदलाव चाहता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं करियर राशिफल 2020। राशिफल में हम आपको बताएंगे कैसे कि कुछ खास राशि वालों को इस साल करियर में अपार सफलता मिलने जा रही है। यही नहीं उनकी तरक्की के साथ उनका पैसा भी बढ़ने जा रहा है। आइए जानते हैं साल 2020 के राशिफल के अनुसार नए साल किन राशि वालों की किस्मत चमकने जा रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
राशि
मेष
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ग्रहों के सेनापति। मेष राशि वाले इस साल ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे।करियर राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि के जातकों को नए साल में नौकरी में तरक्की पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। साल के प्रारंभिक महीनों में आपको इसकी झलक भी मिल जाएगी। सीनियर के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। लेकिन किसी बात को लेकर आपको उनके ऊपर गुस्सा भी आ सकता है ऐसी स्थिति में उनसे न उलझें। अगर इस साल जमीन, प्रोपर्टी आदि से संबंधित व्यापर करते हैं तो इस वर्ष आपको उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

3 of 8
राशि
वृष
वृष राशि वालों के ऊपर से 24 जनवरी के बाद से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। बीते दो सालों से इस राशि के लोग परेशानी में गुजर रहे थे जिनका अब अंत होने जा रहा है। हालांकि नौकरी-पेशा के लिए यह साल मिलाजुला रह सकता है। लेकिन साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। किंतु जून के बाद कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी नौकरी पर बहुत अधिक ध्यान देना होगा। अपने प्रोजेक्ट्स या कार्य को तय समयसीमा पर समाप्त करने का प्रयास करें। साल के अंत में आपकी सैलरी में वृद्धि या फिर आपको किसी नई कंपनी में नौकरी मिल सकती है।

4 of 8
राशि
सिंह
सिंह राशि वाले साल 2020 अपने नाम कर सकते हैं। साल 2020 में सिंह राशि के जातकों का करियर जीवन नई उंचाइयों पर पहुंच सकता है। इस साल आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाह फल प्राप्त हो सकता है। लेकिन यह बिना आपकी मेहनत के नहीं होगा। आपकी कुंडली में इस साल शनि ग्रह छठे भाव में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। लेकिन आप उनका सामना आसानी से कर लेंगे। अगर आप इस वर्ष कोई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो आपके विजय होने की प्रबल संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 8
राशि
कन्या
कन्या राशि वालों पर से भी इस साल 24 जनवरी के बाद से शनि की ढैय्या की समाप्ति होगी। फलादेश के मुताबिक कन्या राशि वालों का करियर जीवन वर्ष 2020 में चमक सकता है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। ऑफिस में सीनियरों के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें। क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
राशि
धनु
धनु राशि वालों पर हालांकि शनि की दूसरी ढैय्या शुरू होगी लेकिन राशि स्वामी स्वयं गुरु इस राशि में संचरण कर रहे हैं जिससे इनकी सेहत, सम्मान और यश बना रहेगा। धनु राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र के लिए साल 2020 अच्छे संकेत कर रहा है। आप इस वर्ष सफलता की पूरी उम्मीदें लगा सकते हैं। इस साल आपको विदेशी कंपनी से भी ऑफर मिल सकता है। बीते साल की अपेक्षा यह वर्ष आपके लिए अधिक फलदायी होगा। इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि भी होगी और प्रमोशन मिलने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
राशि
मकर
मकर राशि वालों को इस साल से शनि की ढैय्या का दूसरा चरण शुरू होगा। खास बात यह है कि मकर शनि की चर राशि है लिहाजा शनि देव ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। मकर राशि वालों को इस साल सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग एमएनसी कंपनियों में कार्य कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष तरक्की प्राप्त होगी। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जून के बाद से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
राशि
मीन
मीन राशि वाले भी इस साल किस्मत वाले रहेंगे। मीन राशि के जातकों को साल 2020 में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी-पेशा के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए अच्छा बीतेगा। मार्च के अंत से और जून तक आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें