शिवलिंग
- फोटो : गूगल
सोमवार के दिन दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते हैं, साथ ही इससे दिमाग भी तेज होता है। सोमवार के दिन पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। लेकिन शिव जी के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले पंचामृत में कभी भी तुलसी नहीं डाली जाती है, तुलसी शिव की पूजा में वर्जित है। पंचामृत से अभिषेक करने से व्यक्ति हर तरह के रोग से मुक्त हो जाता है। अगर जातक अभिषेक करने के साथ सोमवार को ‘दारिद्रदहन शिव स्तोत्र’ का पाठ करता है तो सारी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।