फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलकर जिंदगी जीते हैं इन तारीखों में जन्मे जातक, रहते हैं हमेशा बेफिक्र

Tue, 22 Jun 2021 10:18 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंकशास्त्र के अनुसार माह की 4, 13 और 22 तारीख को जिन लोगों का जन्म होता है उनका मूलांक 4 होता है। जानते हैं मूलांक 4 के जातकों की विशेषताएं और भविष्य के बारे में।
विज्ञापन
1 of 4
number
अक्सर देखने में आता है कि कई लोग बहुत हंसमुख स्वभाव के होते हैं तो कई बहुत ही गंभीर और गस्सैल होते हैं। यह सब काफी हद तक व्यक्ति के जन्म की तिथि पर भी निर्भर करता है। प्रत्येक व्यक्ति का कोई न कोई मूलांक होता है, जिसका प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर भी पड़ता है। जिस तरह के किसी जातक के जन्म की तिथि और समय के अनुसार उसके ग्रह नक्षत्र देखकर उसके भविष्य के बारे में बताया जाता है उसी प्रकार अंकशास्त्र में जातक के जन्म के अनुसार एक मूलांक निर्धारित किया जाता है और उसी के अनुसार जातक के विषय में जानकारी दी जाती है। जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियां बताई गई हैं उसी तरह अंकशास्त्र में एक से लेकर नौ तक के अंक निर्धारित किए गए हैं। इन अंको पर किसी न किसी ग्रह का अधिपत्य रहता है। अंकशास्त्र के अनुसार माह की 4, 13 और 22 तारीख को जिन लोगों का जन्म होता है उनका मूलांक 4 होता है। तो आइए जानते हैं कि इस मूलांक के लोगों की क्या होती है खासियत और कैसा रहता है इनका जीवन।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
number
अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक चार का स्वामी ग्रह राहु होता है। इस राशि के लोग कई बार हैरान कर देने वाले कार्य भी कर देते हैं। जिसके कारण लोग इनके मुरीद हो जाते हैं। इन लोगों में साहस और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है। अंकशास्त्र के मुताबिक मूलांक 4 के लोग खुलकर जीवन जीते हैं और हर पल का भरपूर आनंद लेते हैं। ये लोग वर्तमान समय में जीते हैं, भविष्य के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते हैं। ये लोग अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये लोग मनमौजी स्वभाव के होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नंबर 4
मूलांक चार वालों का प्रेमी जीवन
अंकशास्त्र के अनुसार इन लोगों का लव लाइफ अच्छी रहती है। इसके साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है। ये लोग अपने जीवन साथी की खुशियों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं और उनसे अत्यधिक प्रेम करते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं। किसी भी मामले में इन पर भरोसा किया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
अंकशास्त्र
मूलांक 4 वालो का भविष्य
ये लोग कभी विषयों की अच्छी जानकारी रखते हैं और अपने कार्य को लेकर समय के भी पाबंद होते हैं। ये लोग एक अच्छे राजनीतिज्ञ या वैज्ञानिक आदि बन सकते हैं लेकिन जीवन में कई बार इन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनका व्यक्तित्व एक क्रांतिकारी या नेतृत्वकर्ता की तरह होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें