बुध देव 07 जुलाई को मिथुन राशि प्रवेश करेंगे और इस राशि में 25 जुलाई रविवार तक स्थित रहेंगे। इस राशि में सूर्यदेव पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि में बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग के निर्माण से कई राशि वालों को तरक्की, सुख-समृद्धि और धन लाभ हो सकता है। 7 जुलाई को बुध का गोचर 10 बजकर 59 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध के मिथुन राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन हम यहां ऐसी चार राशियां बता रहे हैं जिनके ऊपर बुध के गोचर का बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। गोचर के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य बदल सकता है। इस अवधि में इन्हें शानदार परिणाम मिलेंगे। जानते हैं इन चार राशियों पर बुध के गोचर का शुभ प्रभाव-