फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी में आ रही कठिनाईयों को दूर करते हैं ये चार बेहतरीन ज्योतिषीय उपाय

Thu, 07 May 2020 12:33 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नौकरी से जुड़े ज्योतिषीय उपाय
कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। दुनियाभर में करोड़ों लोगों की नौकरियां खतरे में है। ऐसे में लोगों की सबसे बड़ी चिंता इस समय उनकी नौकरियां बचाने की है। ज्योतिष शास्त्र में नौकरी में चुनौतियों से बचने के उपाय बताए गए हैं। दरअसल, ज्योतिष विज्ञान में कुंडली का दशम भाव कर्म का भाव कहलाता है। इस भाव से जातकों के नौकरी-पेशे अथवा कारोबार को देखा जाता है। आइए जानते हैं नौकरी में चुनौतियों से बचने के ज्योतिषीय उपाय क्या हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
kundali - फोटो : kundali
कुंडली के दसवें घर को बनाएं मजबूत
आपकी कुंडली के दसवें घर जो ग्रह बैठा है, सबसे पहले उस ग्रह को मजबूत करें, तथा इस भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो उसके भी उपाय करें। इसके लिए आप किसी विद्वान ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं या स्वयं ही जानकारी जुटाकर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
शनि ग्रह की शांति के लिए करें उपाय
शनि ग्रह कर्म फलदाता है। यह कर्म भाव यानि कुंडली के दशम भाव का भी अधिपति है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो निश्चित ही उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ रही होंगी। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

4 of 5
हवन यज्ञ - फोटो : demo photo
नवग्रह शांति के लिए हवन
नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य देव
सूर्य देव की करें आराधना
सूर्य ग्रह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति और लीडरशिप का कारक है। यानि जब आपकी तरक्की होगी तो आपको उच्च पद प्राप्त होगा और यह बिना लीडरशिप क्वालिटी के संभव नहीं है। अतः सूर्य ग्रह की उपासना कर आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल का अर्ग्घ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें