फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर यात्रा पर जाते समय दिखाई दे ये चीजें, तो समझ जाइए यात्रा रहेगी बेहद शुभ

Sun, 21 Feb 2021 07:43 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
घूमने जाना हो या जरूरी काम से, हर व्यक्ति यात्रा पर जाने से पहले कामना करता है कि उसकी यात्रा मंगलमय और सफल रहे। यही कारण है कि लोग घर से निकलते समय शुभ और अशुभ का बहुत ध्यान रखते हैं। यात्रा पर जाते समय मिलने वाले संकेतों के अनुसार लोग शुभ और अशुभ का विचार करते हैं। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताया गया है यदि यात्रा पर जाने से पहले ये चीजें आपको दिखाई देती हैं तो आपकी सफल और शुभ यात्रा का संकेत होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गाय, घोड़े, हाथी आदि पशु दिखाई दे जाएं तो ये यात्रा के शुभ होने का संकेत है। इसी तरह से यदि यात्रा पर निकलते समय देव प्रतिमा, लौ उठती अग्नि, सोना, चांदी और रत्न आदि चीजें दिखाई पड़ता है तो आपकी यात्रा मंगलकारी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
यदि यात्रा पर निकलते समय आपको दूर्वा, ताजा गोबर, औषधियां, मूंग, फल, घी, दही, दूध, अक्षत नजर आए तो यात्रा में आने वाले सभी अवरोध नष्ट हो जाते हैं और आपकी यात्रा शुभ एवं सफल होती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये ध्वनि सुनाई देना है शुभ
 
यदि आप किसी शुभ या जरूरी कार्य से यात्रा के लिए निकल रहें हैं और आपको उस समय आपको शंख, बैंड-बाजा और मेघ गर्जना की ध्वनि सुनाई देती है यह बहुत ही शुभ माना जाता है। व्यक्ति जिस काम से यात्रा पर जा रहा है उस लक्ष्य की प्राप्ति होतीती है। यदि यात्रा पर जाते समय राजचिह्न दिखाई दे जाए तो आपको सफलता प्राप्त होती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रा पर रास्ते में जाते समय मृत व्यक्ति की अंतिम यात्रा, गाय अपने बछड़े का साथ नजर आए तो यात्रा यह यात्रा सर्वत्र रूप से उन्नति देती है। इन चीजों के दिखाई देने से आपके रास्ते में आने वाली समस्त समस्याएं नष्ट हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रा के दौरान शहद, गन्ना नजर आएं तो ऐसी यात्रा बहुत शुभ रहती है। यदि कोई धन संबंधी यात्रा है तो आर्थिक लाभ की संभावना रहती है। परीक्षा देने के लिए यदि यात्रा पर जा रहें हैं और ये शुभ संकेत दिखें तो परीक्षा का परिणाम पक्ष में रहने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें