फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology Tips: दुर्भाग्य से सौभाग्य में बदल जाएगी किस्मत, बस करने होंगे ये छोटे से काम

Mon, 11 Oct 2021 01:04 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अक्सर कई लोगों के बने हुए काम बिगड़ जाते हैं। ऐसे में जीवन में उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वो डिप्रेशन जैसी दिक्कतों का शिकार हो जाते हैं। उनकी बुरी किस्मत उनका पीछा नहीं छोड़ती है। जीवन के कई महत्वपूर्ण पड़ाव पर उन लोगों को धन संबंधी हानि होती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इसके पीछे की मुख्य वजह व्यक्ति के कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्र हैं। वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से व्यक्ति के कुंडली में मौजूद दोष खत्म हो जाते हैं और उसका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। उसके सभी बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। जीवन में सकारात्मकता आती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि उस व्यक्ति पर होने लगती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिनको करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली के अंदर कुछ ग्रहों का मजबूत होना काफी जरूरी। अगर आपकी कुंडली में सूर्य और गुरु प्रमुख हैं तो आपको जीवन में खूब सफलता मिलती है। कुंडली में इन ग्रहों के मजबूत होने से समाज में आपको खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। इन ग्रहों को पराक्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगर आपकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में हैं, तो आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इससे आपका भाग्य काफी मजबूत हो जाएगा और जीवन में खूब तरक्की मिलेगी। अपने भाग्य को मजबूत करने के लिए आपको नहाने के पानी में हल्दी मिलाना चाहिए। इसे करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा दृष्टि आपके ऊपर होती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके अलावा आप शाम के समय नहाने वाले पानी में नमक मिला सकते हैं। इसे करने से आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाएगी। अगर आप शाम के वक्त नहीं नहाते हैं, तो सप्ताह में एक बार सुबह के वक्त पानी में नमक मिलाकर जरूर नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
यदि आपके जीवन से परेशानी हटने का नाम नहीं ले रही है तो आपको हनुमान चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इसे करने से जीवन की तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को खूब सफलता मिलती है। इन उपायों को अमल में लाने से कुंडली में सूर्य और गुरु की स्थिति भी सुधर जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें