फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में पाना चाहते हैं अच्छे अंक, तो लगातार 5 सोमवार करें ये कार्य

Thu, 11 Feb 2021 07:17 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
परीक्षा - फोटो : demo pic
फरवरी का माह चल रहा है और मार्च आने को हैं, यह समय विद्यार्थियों की परीक्षा का होता है। इसलिए हर विद्यार्थी परीक्षा के अंको को लेकर तनाव में रहता है,क्योंकि पूरे वर्ष की मेहनत इसी परीक्षा परिणाम पर टिकी होती है। इसके साथ ही आजकल के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। जिसके कारण भी हर माता-पिता औऱ विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है, परंतु यह स्थिति ही ऐसी होती हैैं, जिसमें अच्छे प्रदर्शन को लेकर चिंता बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार यदि ग्रहों की स्थिति या भाग्य सही न हो तो मेहनत करने पर भी आशानुरूप उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है, इसलिए ज्योतिष कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिनको करके न केवल विद्यार्थी की चिंता दूर होती है, बल्कि परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन रहता है। तो चलिए जानते हैं उपाय...
विज्ञापन

2 of 4
परीक्षा
हर व्यक्ति के इष्टदेव होते हैं, जिनसे प्रार्थना करने पर व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है। सच्चे हृदय और दृढ़ विश्वास रखते हुए अपनी मनोकामना के लिए लगातार 5 सोमवार तक अपने इष्ट देवता के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ उनसे परीक्षा में सफलता प्राप्ति की प्रार्थना करनी चाहिए। मान्यता है कि प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है, इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन

3 of 4
स्टडी - फोटो : Social media
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि पर ग्रहों का प्रभाव हमेशा बना रहता है। यदि कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता न होत तो परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहती हैं। इसलिए ग्रहों की स्थिति को सही बनाए रखने के लिए देव वृक्ष जैसे केले का वृक्ष, बरगद और पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। पूजा करने से सकारात्मकता आती है, जो आपको तनाव से मुक्त करती है। देव वृक्षों की नीचे दीपक जलाने से आपको ग्रहों के शुभ परिणाम प्राप्त होते है। जिससे आप परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके अलावा विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पूर्व दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करें और प्रातः जल्दी उठकर पठन-पाठन करें। इस समय किया गया अध्ययन स्मरण रहता है। जिससे आपको परीक्षा में लिखते समय समस्या नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें