घर को रखें साफ सुथरा
- फोटो : social media
अपने घर और उसके आस-पास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। कार्यस्थल पर भी सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी ऐसे स्थान पर कभी निवास नहीं करती हैं जहां पर गंदगी हो।
घर में पूजा करने का स्थान बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, घर नें पूजा का स्थान हमेशा ईशान कोण में बनाना चाहिए। इस तरह से पूजा करें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। इस तरह से मां लक्ष्मी की पूजा करने से वे स्थाई रुप से आपके घर में निवास करती हैं।