फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती, न हो निराश इन उपायों से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति

Sun, 23 Aug 2020 02:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
साल 2020 में शनि ग्रह - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि न्याय और कर्मो के आधार पर फल देने वाले देवता हैं।  शनि मनुष्य के अच्छे कर्म पर शुभ फल और बुरे कर्म करने पर दण्ड देते हैं। लोगों की जुबान पर जब भी शनि का नाम आता है उनके हाथ पैर फूल जाते हैं। ऐसे में जब भी किसी राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ती है उस जातक के जीवन में कठिनाईयों का दौर शुरू हो जाता है। उसे किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती। बीमारियां बढ़ने लगती हैं और परिवार में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
shani dev
ज्योतिष शास्त्र  के अनुसार शनि बहुत ही धीमी गति से चलते हैं। ये किसी एक राशि में साढ़े सात साल तक रहते हैं। हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि की चाल बदलने से कई राशि के जातकों पर इनकी साढ़ेसाती या ढैय्या लग जाती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती, महादशा और ढैय्या लगने पर कुछ उपाय बताए गए हैं जिसको करने से शनि का प्रकोप कुछ कम हो जाता है।

विज्ञापन

3 of 8
shani dev
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में जिन जातकों पर शनि की मार पड़ रही है वे प्रत्येक शनिवार सुबह के समय पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ पर जल और दीपक जलाने के बाद मंदिर में स्थिति शनिदेव को उनके चरणों की तरफ देखते हुए उन्हें प्रणाम करें। ऐसा करने से शनि दोषों से छुटकारा मिलता है।

4 of 8
शनिदेव
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें
शनि दोषों से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन एक कटोरी सरसों के तेल में अपना मुंह देखकर उसे दान करें। मान्यता है जो भी शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करता है शनिदेव की अशुभ छाया उस पर नहीं पड़ती। वहीं अगर  कोई शनि दोष से पीड़ित भी है तो ऐसा करने से उसकी परेशानी कुछ कम होती है।
 
विज्ञापन

5 of 8
shani dev
शनि जाप करें
ज्योतिष में शनिदोष से छुटकारा पाने और अपने ऊपर शनिदेव की कृपा के लिए रुद्राक्ष की माला से ऊं शं शनैश्चराय नमा के मंत्रों का 108 बार जाप करें। जो जातक शनि के मंत्रों का लगातार जाप करता रहता है उसकी परेशानियां  धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और घर पर सुख और समृद्धि का वास हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
मकर राशि में शनि - फोटो : shani transit 2020
हनुमान चालीसा का पाठ
जो लोग नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं उनके ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। शनि देव हनुमान भक्तों को ज्यादा कष्ट नहीं देते। ऐसे में अगर किसी जातक पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप चल रहा है तो उसे नियमित हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
शनि 2020
गरीबों की करें मदद
जो लोग हमेशा गरीब, कमजोर और असहाय व्यक्तियों की सहायता करते हैं उन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। ऐसे अगर आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो कभी भी कमजोर और निर्धन व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन

8 of 8
shani dev
शनि इस समय मकर राशि में है। ऐसे में धनु, मकर और कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।  शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात वर्षों तक रहती है। साढ़ेसाती तीन चरणों में होती है। पहले चरण में शनि की साढ़ेसाती बहुत ही कष्टकारी होती है। दूसरे चरण की साढ़ेसाती में व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अंतिम चरण की साढ़ेसाती को भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें व्यक्ति के मेहनत करने के बाद भी उसकी किस्मत साथ नहीं देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें