फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए ये कार्य, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Mon, 10 Aug 2020 06:04 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंगलवार के दिन न करें ये कार्य(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगलवार को पवनसुत हनुमान का दिन माना गया है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से वे अपने भक्तों की हर कष्ट से रक्षा करते हैं। ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए, नहीं तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन कार्यों को करने से हमारे जीवन पर भी अशुभ प्रभाव पड़ता है जानते हैं वे कौन से कार्य हैं जिन्हें मंगलवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए...  
विज्ञापन

2 of 5
मंगलवार के दिन पैसे के लेन-देन से बचना चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन न को किसी को धन उधार देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। मंगलवार के दिन धन का लेन-देन अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर इस दिन किसी से कर्ज लिया जाए तो वह कर्ज बहुत मुश्किल से चुका पाते हैं। साथ ही मंगलवार को दिया गया धन फंसने का डर रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
hanuman ji - फोटो : Social media
मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का दिन है इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो हनुमान जी रुष्ट हो जाते हैं। साथ ही मंगल का विपरीत प्रभाव भी आप पर पड़ेगा, मंगल ग्रह को उग्र ग्रह माना गया है।

इसके विपरीत प्रभाव के कारण आपके स्वाभाव में भी उग्रता की भावना आ सकती है। मंगल वार के दिन सात्विक भोजन करना ही सही रहता है। मांस मदिरा का सेवन करने से इसका नकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी पड़ने लगता है।

4 of 5
मंगलवार के दिन बाल और नाखून काटना वर्जित माना गया है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए और न ही शेविंग करवानी चाहिए। इस दिन नाखून काटना भी वर्जित माना गया है। इसका विपरीत प्रभाव हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है। साथ ही धन हानि भी होती है। मंगलवार के दिन नाखून काटने या बाल काटने से घर में दरिद्रता आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंगलवार के दिन धारदार सामान घर में नहीं लाना चाहिए(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
मंगलवार के दिन सामान खरीदने से बचना चाहिए। छुरी, कांटे, कैंची और नुकीली चीजें मंगलवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए, मंगल ग्रह को युद्ध और उग्र ग्रह माना गया है। इसलिए माना जाता है कि इस दिन इन चीजों को घर में लाने से परिवार के सदस्यों में आपसी कलह बढ़ने लगती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें