ज्योतिषशास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसमें ग्रह नक्षत्रों की गणना और उनकी चाल से व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी भविष्यवाणियां की जाती है। बहुत से लोग ज्योतिष की गणना से जीवन में घटने वाली घटनाओं पर विश्ववास करते हैं और कुछ लोग अविश्वास। व्यक्ति के जीवन में कुछ घटनाएं शुभ होती तो कुछ अशुभ, आने वाले समय में क्या होने वाला है, इसकी थोड़ी बहुत जानकारी ज्योतिष की मदद से अवश्य ही मिल जाती है। आइए जानते हैं कब और किस मौके पर किसी व्यक्ति के जीवन में बुरा समय आरंभ होता है ये कुछ घटनाएं और संकेतों से पता चल जाता है।