फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय, करते ही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सभी तरह के कष्ट होंगे दूर

Tue, 03 May 2022 02:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय - फोटो : istock
Astro Tips for Money and Popularity: जीवन में तरक्की हर कोई पाना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी तमाम कोशिशों के बावजूद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती। कुछ लोग जीवनभर संघर्ष ही करते रह जाते हैं। मान्यता है कि कुंडली में किसी ग्रह के कमजोर होने की वजह से ऐसा होता है और जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। हालांकि इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनके जरिए ग्रह दोष को ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के जरिए खराब ग्रहों को ठीक करने के उपाय.... 

सूर्य
ज्योतिष के अनुसार, सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को तांबे के पात्र में जल का सेवन करना चाहिए। रविवार के दिन सूर्य को जल देने और लाल वस्त्र धारण करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इलायची के सेवन से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय - फोटो : iStock
चंद्रमा
सफेद या क्रीम रंग के वस्त्रों को धारण करने से चंद्रमा का शुभ प्रभाव बढ़ाता है। इसके अलावा चांदी के बर्तनों का उपयोग करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

3 of 7
ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय - फोटो : Twitter @NASAPersevere
मंगल
यदि आपका मंगल ग्रह खराब है तो उसे ठीक करने के लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही चटक लाल रंग के वस्त्र धारण करने से मंगल प्रसन्न होते हैं। ऐसे लोगों को जेब में लाल रंग का रुमाल और माथे पर लाल तिलक लगाना चाहिए। 

4 of 7
ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय - फोटो : Pixabay
बुध
यदि बुध कमजोर हो तो उसे ठीक करने के लिए हरे रंग के वस्त्र धारण करना अच्छा माना गया है। इसके साथ ही जेब में हरे रंग का रुमाल या कोई छोटा हरा कपड़ा रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय - फोटो : Pixabay
बृहस्पति
देव गुरु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा केसर और हल्दी का तिलक प्रत्येक गुरुवार को लगाना चाहिए।  
विज्ञापन

6 of 7
ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय - फोटो : iStock
शुक्र
सूर्य की कृपा पाने के लिए सिल्वर, चमकीले सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। साथ ही जेब में अच्छी क्वालिटी का चमकीला सफेद रंग का रुमाल रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय - फोटो : Pixabay
शनि
शनिदेव की कृपा पाने के लिए और प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को नीले और काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। जेब में रुमाल काले रंग का रखें। इसके अलावा किसी गरीब के पास जूते-चप्पल न हों तो उसे अपने पैसे से खरीद कर देना चाहिए।   
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें