फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी न करें ऐसी गलती, नहीं तो होने लगेगी धन हानि...

Mon, 17 Aug 2020 03:07 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बहुत मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी धन नहीं रहता, तमाम कोशिशों के बावजूद खर्च हैं कि कम होने का नाम नहीं लेते, चाहे कुछ भी कर लें लेकिन धन संचय नहीं हो पाता, धन से संबंधित इन समस्याओं से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है कि पैसे घर में आते तो हैं लेकिन टिकते नहीं हैं। इसके पीछे का कारण हमारी कुछ आदतें होती हैं। जिन लोगों में ये आदतें होती हैं या जानकारी न होने के कारण हम भूलवश कुछ गलतियां कर देते हैं। जिसके कारण लक्ष्मी जी हमसे रुष्ट हो जाती हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
रात के समय खाने में दही का प्रयोग नहीं करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रात के समय खाने में दही, चावल और सत्तू का प्रयोग वर्जित माना गया है। इन चीजों का सेवन करने से आपको धन हानि हो सकती हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता हैं। इसलिए रात के समय खाने में इन चीजों का प्रयोग न करें। कभी भी भोजन को बीच में छोड़कर न उठें, इससे भोजन का अपमान होता है, और ऐसे घर में धन-अन्न की बरकत नहीं होती।

 
विज्ञापन

3 of 5
नाखून काटने से होती है धन हानि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ट्विटर
कुछ लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है, यह आदत आपकी स्वास्थ की दृष्टि से तो खराब होती ही है, साथ ही इस आदत की वजह से व्यक्ति को धन से संबंधित समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए यह नाखून चबाने की बुरी आदत को तुरंत त्याग कर देना चाहिए। 

 

4 of 5
सही दिशा में बैठकर भोजन करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
भोजन को पूजनीय माना गया है, भोजन से ही हमारे शरीर को कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। ज्योतिष में भोजन करने के लिए भी सही दिशा का ध्यान रखना आवश्यक बताया गया है। भोजन करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। भोजन करने से पहले हमें हाथ-पैर को अच्छे से साफ करना चाहिए, भोजन करने से पहले प्रणाम करना चाहिए, भोजन करते समय कभी भी जूते-चप्पल नहीं पहनना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथ-पैर धोकर ही बिस्तर पर सोना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ लोग रात को बिना हाथ-पैर को धोए हुए ही सो जाते हैं लेकिन यह आदत अच्छी नहीं रहती है। बिस्तर पर जानें से पहले हमेशा हाथ-पैर जरुर धोएं, लेकिन ध्यान रहें कि गीले हाथ- पैर लेकर कभी बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें